नई दिल्ली/ बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी पार्लियामेंट बोर्ड के फैसले की जानकारी रविवार को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। कल दिल्ली पहुंचकर नितिन नवीन कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नितिन नबीन बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह बिहार सरकार में पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री है सोमवार को वह दिल्ली पहुंचेंगे पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे उनका स्वागत किया जायेगा।
45 वर्षीय नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर सीट से 5 बार के विधायक है 2025 के चुनाव में उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को करीब 52 हजार मतों से पराजित किया वह बिहार सरकार में कायस्थ समाज के एकमात्र मंत्री है उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी बीजेपी के कद्दावर नेता रहे है उनकी मृत्यु के बाद नितिन नवीन अपनी सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे है। बह भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे है। पिछले चुनाव में उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गई थी उनकी संगठनात्मक सूझबूझ और राजनीतिक सक्रियता से वहां पार्टी को भारी सफलता मिली थी।
जैसा कि 20 जनवरी 2020 को सर्वसम्मति से जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे खास बात है उससे पहले उन्हें भी 17 जून 2019 को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल 2024 में खत्म हो गया था लेकिन उन्हें दो बार एक्सटेंशन मिला था श्री नड्डा फिलहाल केंद्रीय सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा, नितिन नवीन एक मेहनती कार्यकर्ता है और उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है वे युवा एवं परिश्रमी नेता है जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है बिहार में वह कई कार्यकाल तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके है उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई।




