खजुराहो, ग्वालियर / छतरपुर के खजुराहो स्थित एक रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद अचानक 9 कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई जिन्हें उचित इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया लेकिन उनमें से 3 की मौत हो गई है जबकि अन्य की हालत गंभीर है। आशंका है कि फूड पॉयजनिंग से इनकी तबियत खराब हुई लेकिन बिसरा जांच के बाद स्पष्ट होगा कि इनकी मौत फूड पॉयजनिंग से हुई या जहर से।
खजुराहो के रिसॉर्ट में काम के बाद 9 कर्मचारियों ने खाना खाया लेकिन उसे बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी सभी को छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें ग्वालियर जेएएच अस्पताल रेफर किया गया लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले दो की मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य 5 की हालत भी गंभीर बताई जाती है जिसमें से 3 कर्मचारियों को वेंटीलेटर पर राजग गया है।
मृतकों की पहचान रामस्वरूप कुशवाह, गिरजा देवी और प्रागीलाल के रूप में हुई है जबकि घायलों में दयाराम, हार्दिक रवि रोशनी और गोलू शामिल है उनमें से रवि रोशनी और गोलू की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है।
ग्वालियर में मरने वाले तीनों कर्मचारियों का पोस्टमार्टम किया गया है शॉर्ट पीएम में फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है कि यह मौतें फूड पॉयजनिंग से हुई या जहर से, यह तय करने के लिए अब केमिकल (बिसरा)जांच होगी जिसके लिए तीनों शवों को बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
बताया जाता है खजुराहो के इस रिसॉर्ट के मालिक विनोद कुमार गौतम है जो वर्तमान में बेल्जियम में रहते है। इधर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतकों के परिजनों को 20 -20 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
लेकिन इस खबर की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने खजुराहो – बसीठा रोड के फौजदार चौक पर चक्काजाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई इस बीच वहां भारी पुलिस बल भी आ गया। एसडीओपी मनमोहन सिंह ने लोगों को समझाइश देने की काफी कोशिशें की लेकिन प्रदर्शन कारी मृतक परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता एवं रिसॉर्ट मालिक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने सड़क पर लगे पीएम – सीएम के पोस्टर फाड़ दिया और कुछ पर कालिख पोत दी। फिलहाल चक्काजाम जारी है। पुलिस उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज भी कर सकती है।
खास बात है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का खजुराहो में कार्यक्रम था जिस मार्ग से उन्हें गुजरकर एयरपोर्ट पहुंचना था उस पर चक्काजाम होने से सीएम को गंज रोड से घुमाकर खजुराहो के एयरपोर्ट ले जाया गया जहां से वह भोपाल रवाना हुए।
इस घटना के बाद बीजेपी सरकार कांग्रेस के निशाने पर है प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया X पर कहा कि यह दुखद और शर्मनाक है सत्ता के झूठ का सच्चा विज्ञापन करने अनाप शनाप खर्च करने में मशगूल बीजेपी सरकार को निर्दोष नागरिकों की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता यह असंवेदनशीलता और निष्ठुरता निंदनीय है जिस खजुराहो में केबिनेट है उस जिले में मौतें हो 9 पीड़ित अस्पताल भाग रहे है लेकिन सत्ता में बैठे मंत्री मौन है और सीएम जवाबदेही से बच रहे है।





