नई दिल्ली / नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कोर्ट ने राहत दी है दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्ज शीट पर संज्ञान लेने से इंकार करते हुए खारिज कर दी। कोर्ट ने दलील दी कि किसी निजी व्यक्ति की शिकायत मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का आधार नहीं बन सकती और यह कानून के खिलाफ है।
राउस एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विशाल गोगने ने कहा यह चार्जशीट एक निजी शिकायत और उस पर मजिस्ट्रेट द्वारा लिए संज्ञान पर आधारित थी जबकि मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध तभी बनता है जबकि पहले सक्षम जांच एजेंसी के द्वारा मूल अपराध की जांच रिपोर्ट दर्ज हो, कोर्ट ने कहा ऐसी चार्जशीट इस कानून के मूल ढांचे के खिलाफ है इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता हैं।
कोर्ट ने आगे कहा ईडी ने जिस आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग में जांच शुरू की, वह पीएमएलए की अनिवार्य शर्तों को पूरा नहीं करता। निजी व्यक्ति न तो अनुसूचित जांच के लिए अधिकृत है और न ही वह कानून प्रवर्तन एजेंसी ही है इसलिए निजी शिकायत मनी लॉन्ड्रिंग जांच का आधार नहीं हो सकती।
कोर्ट ने कहा, सीबीआई ने सालों एफआईआर दर्ज नहीं की, ईडी भी लंबे समय तक ईसीआईआर दर्ज करने से बचती रही, फिर बिना एफआईआर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इससे साफ हुआ कि ईडी ने प्रक्रिया उलट दी, पहले मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की उसके बाद में एफआईआर कराई, जबकि पीएमएलए में पहले अपराध की जांच होती है उसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग की जांच होती है ईडी को सीबीआई की तरह इंतजार करना था।
अदालत ने नोट किया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है ऐसे में आरोपों की मेरिट पर विचार करना अनुचित होगा। कोर्ट ने यह ज़रूर कहा आदेश न मौजूद आरोपों को समाप्त कार्य है न ही आगे जांच पर रोक लगाता है।
जैसा कि नेशनल हेराल्ड की 2 हजार करोड़ की सम्पत्ति को लेकर ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा ऑस्कर फर्नांडीज सुमन दुबे सैम पित्रोदा के साथ यंग इंडियन पर अपराधिक साजिश एवं मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। यंग इंडियन में गांधी परिवार का 76 प्रतिशत हिस्सा था जिसने ₹ 90 करोड़ कर्ज के बदले एजेएल की ₹ 2000 की संपत्तियों पर कब्जा किया।
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि बदले की भावना से की गई कार्यवाही को कोर्ट ने नाकाम कर दिया है साफ है इस केस में कोई दम नहीं है और सत्य की जीत निश्चित है।
नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस सांसदों ने आज मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए उन्हें ईडी के जरिए जानबूझकर फंसाने के गंभीर आरोप लगाए। जबकि गुजरात भोपाल सहित कई प्रदेशों में भी बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भोपाल में बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरीगेट लगाकर पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन जब कार्यकर्ता बेरीगेट लांघ कर आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया बाद में पुलिस ने कार्यक्रताओं को गिरफ्तार कर बस से रवाना इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भाजपा के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।





