close

पचमढ़ी

पचमढ़ीमध्य प्रदेश

पचमढ़ी के नीमघान के जंगल में सोते मजदूर पर तेंदुए का हमला, साथी ने बचाई जान

Leopard in Jungle

पचमढ़ी – सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के नीमघान के जंगल में मजदूरों पर तेंदुए ने घातक हमला बोल दिया जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है खास बात है दूसरे मजदूर ने अपने साथी को तेंदुए के जबड़े से छीना और उसकी जान बचाई। वन विभाग के अमले ने ग्रामीणों की मदद से उसे पिपरिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया हैं। बताया जाता है रात के वक्त सोते समय तेंदुए ने मजदूरों पर हमला बोल दिया था।

पचमढ़ी जिले के पिपरिया से लगे सतपुड़ाटाइगर रिजर्व के नीम घान के जंगल में रात के तीसरे पहर सोते मजदूरों पर तेंदुये ने अचानक हमला कर दिया, बताया जाता है यह दोनों मजदूर जंगली इलाके में काम करने के बाद वही रात बिताने सो गये थे रात के अंधेरे में अचानक जंगली जानवर के हमला कर एक मजदूर संदीप को दबोच लिया तब अपने मजदूर साथी की चीख सुनकर दूसरा मजदूर जाग गया और उसने पीछे से तेंदुए पर हमला बोल दिया एकाएक प्रहार किये जाने से हमलावर तेंदुआ अकबका गया और मजदूर को छोड़ भाग खड़ा हुआ लेकिन तेंदुए के तेज हमले में संदीप नामक यह मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

खबर मिलने पर सतपुड़ा टाईगर रिजर्व का वन अमला घटना स्थल पहुंचा औऱ उसने घायल मजदूर को उपचार के लिए पिपरिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है पिपरिया अस्पताल के बीएमओ डॉ एके अग्रवाल के अनुसार संदीप नामक युवक की नाक तेंदुए के पंजे के हमले बुरी तरह जख्मी हो गई और नाक की हड्डी टूट गई है साथ ही शरीर मे भी घाव है स्थिति देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर होशंगाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सतपुरा टाइगर रिजर्व पिपरिया एसडीओ ओ एस मसकोले ने बताया कि तेंदुये ने रात में लेबर संदीप पर हमला किया है उसे पिपरिया में उपचार देकर होशंगाबाद पहुंचाया गया है उनका कहना हैं घायल श्रमिक को विभाग उपचार के साथ हर संभावित मदद उपलब्ध करायेगा।

read more
error: Content is protected !!