close

Uncategorized

Uncategorized

श्रीकृष्ण राधारानी का 100 करोड़ के हीरे जवाहरात के गहनों से श्रृंगार, मनमोहक रूप के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Gwalior Gopal Mandir

ग्वालियर / आज देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक पर्व की धूम देखने मिल रही है, ग्वालियर के रियासतकालीन 104 साल प्राचीन गोपाल मंदिर में भी भक्तों का सैलाब देखने मिल रहा है, यहां श्रीकृष्ण और राधारानी को 100 करोड़ के बेशकीमत आभूषणों से श्रंगार किया गया है, हीरे मोती रत्न जड़ित सोने के आभूषणों से सजे दोनों मनमोहक सजीले रूप में वह भक्तो को दर्शन दे रहे है।

दरअसल ग्वालियर के फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर को भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है, सिंधिया रिसायत कालीन 104 साल पुराने गोपाल मंदिर में राधा कृष्ण की अदभुत प्रतिमाएं है। जन्माष्टमी के मौके पर गोपाल मंदिर पर 24 घंटे का उत्सव मनाया जाता है।आज जन्माष्टमी के दिन भगवान राधा-कृष्ण को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के गहनों से सजाया जाता है। भगवान का श्रंगार जिन जेवरातों से किया जाता है, वह रियासत कालीन जेवरात है जो हीरे-रत्न जड़ित है, वेहद एंटिक होने के चलते इनकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत के है। हीरे मोती पन्ने जैसे बेश कीमती रत्नों से सुसज्जित भगवान के मुकुट और अन्य आभूषण है,बेशकीमती गहने सालभर बैंक के लॉकर में रहते हैं, जन्माष्टमी के दिन 24 घंटे के लिए इन गहनों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंक से मंदिर लाया जाता है। जन्माष्टमी पर इन जेवरातों को पहनाकर राधा-कृष्ण का श्रंगार किया जाता है और 24 घंटे तक ये जेवर पहनकर भगवान भक्तों को दुर्लभ दर्शन देते हैं। इस सुअवसर पर नगर निगम के महापौर द्वारा दिन के ठीक 12 बजे गहनों से श्रृंगार कर भगवान राधा कृष्ण की महाआरती की गयी।

गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक माधवराव प्रथम ने करवाई थी। सिंधिया राजाओं ने भगवान राधा-कृष्ण् की पूजा के लिए चांदी के बर्तन बनवाए थे साथ ही भगवान के श्रंगार के लिए रत्न जडित सोने के आभूषण बनवाये थे। इनमें राधा कृष्ण के लिए 55 पन्नो और सात लड़ी का हार, सोने की बांसुरी, सोने की नथ, जंजीर और चांदी के पूजा के बर्तन है,आइये आपको बताते है

यह जेवरात राधाकृष्ण को पहनाये गए है-

– हीरे-जवाहरात से जड़ा स्वर्ण मुकुट

– पन्ना और सोने का सात लड़ी का हार

– 249 शुद्ध मोती की माला

– हीरे जडे कंगन

– हीरे जड़ित सोने की बांसुरी

– प्रतिमा का विशालकाय चांदी का छत्र

– 50 किलो चांदी के बर्तन

– भगवान श्रीकृष्ण राधा के झुमके

– सोने की नथ, कंठी, चूडियां, कड़े

सिंधिया रियासतकालीन दौर में भगवान राधाकृष्ण हमेशा ही इन गहनों से सजे रहते थे। आज़ादी के बाद जब 1956 में जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ तो भगवान के एंटीक गहनों को बैंक के लॉकर में रख दिया गया। पचास साल तक बैंक के लॉकर में गहने सुरक्षित रहे, साल 2007 में तत्कालीन महापौर ने सरकार से बात कर साल में एक दिन जन्माष्टमी पर इन गहनों से भगवान का श्रृंगार करने की मांग की, सरकार की रजामंदी के बाद हर साल जन्माष्टमी के दिन इन गहनों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंक से निकाला जाता है और गहनों को पहनकर भगवान राधा कृष्ण 24 घंटे सजीले स्वरूप में दर्शन देते हैं।24 घंटे तक राधा-कृष्ण इन जेवरातों से श्रंगारित रहते हैं,इस स्वरुप को देखने के लिए भक्तों को सालभर इंतजार रहता है, यही वजह है कि भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगता है। भक्त मानते है कि 100 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण के दर्शऩ का सालभर इंतजार रहता है और यहा मांगी गई मन्नत पूरी होती है। श्रद्धालु कहते हैं कि जन्माष्टमी के दिन गोपाल मंदिर में मथुरा जैसा मनमोहक अहसास होता है।

जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर गोपाल मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है और भगवान से श्रद्धालु मनोकामना मांग रहे है। इस दौरान सुरक्षा के लिए खास इंतजाम भी किये गए है। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा सुरक्षाकर्मा मंदिर में गहनों और भक्तों की सुरक्षा के लिए तैनात किये गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से मंदिर और आसापास के परिसर में पुलिस की पैनी निगरानी है।

 

read more
Uncategorized

मुरैना में सवा करोड़ की डकैती, कट्टे की नोक पर नगदी और सोना और 2 बंदूक ले गए बदमाश

मध्यप्रदेश के मुरैना में हथियारबंद बदमाशों ने अलापुर की सरपंच के यहां कट्टे की नोक पर सवा करोड़ की बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने महिला सरपंच और उसके पति को बंधक बनाया और 50 लाख से अधिक नगदी, सोने के जेवर समेत दो लायसेंसी बंदूक लेकर फरार हो गए।

डकैती की यह घटना मुरैना जिले जोरा इलाके के अलापुर गांव में बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे हुई। नकाबपोश 4 हथियारबंद बदमाशो ने अलापुर गांव की सरपंच मंजू यादव के घर पर धावा बोला… उन्होंने सरपंच और उनके पति राजकुमार यादव को पहले बंदूक की नोक पर कमरे में बंधक बनाया और डरा धमकाकर इस डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है बदमाश 50 लाख रुपए और 70 तोला सोने के जेवर लूट ले गए बताया जाता है नगदी और सोना मिलकर करीब सबा करोड़ का माल बदमाश ले गए। जाते जाते बदमाश उनकी दो लायसेंसी बंदूक और कारतूस भी ले गए है।

खबर मिलने पर पुलिस और पुलिस अधिकारी साईबर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की डकैत पिछले गेट से भागे उनके जूतों और पैरों के निशान पुलिस को मिले है।पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई हे। पुलिस का दावा है आरोपी जल्द उनकी गिरफ्त में होंगे। जानकारी मिली है कि पुलिस ने 4 संदिग्धों आशाराम कुशवाह छुट्टन कुशवाह, के के और एक अज्ञात के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया और उनकी तलाश कर रही है।

read more
Uncategorized

NIA ने पहलगाम अटैक मामले में जम्मू में केस दर्ज किया, चीन – रूस जांच करें पाक की मांग, 10 आतंकियों के घर उड़ाए, 14 लिस्ट जारी

THD

नई दिल्ली, इस्लामाबाद/ NIA ने पहलगाम में आतंकी अटैक मामले में जम्मू में केस दर्ज कर लिया है यह मामला सर्चिंग के दौरान मिले सबूत और लोगों के चश्मदीदों के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है। इधर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पहलगाम मामले की जांच इंटरनेशनल टीम करे जिसमें चीन और रूस भी शामिल हो,जिससे साफ हो कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे है या सच। जबकि सरकार ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय 14 लोकल आतंकियों की सूची जारी की है वही सुरक्षा बलों ने अभी तक 10 आतंकवादियों के मकान ब्लास्ट कर ढहा दिए है।

आतंकी हमले में NIA ने केस दर्ज किया …

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम के बैरसन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर रविवार को जम्मू में प्रकरण दर्ज कर लिया है NIA ने यह केस सर्चिंग के दौरान मिले पुख्ता सबूतों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर दर्ज किया है।

NIA की जांच टीमों महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल और ओडीशा सहित देश के अन्य राज्यों में पीड़ित सदस्यों के बयान दर्ज किए है NIA के अनुसार हमले की शुरुआती जांच से संकेत मिले है कि इसमें शामिल आतंकियों की तादाद 5 से 7 रागी होगी, अधिकारियों का कहना है हमलावरों को कम से कम 2 लोकल टेरेरिस्ट ने भी मदद की थी जिन्हें पाकिस्तान में ट्रेनिंग मिली हैं।

सुरक्षा एजेंसियां हमले में शामिल होने के शक में तीन आतंकियों के स्कैच पहले ही जारी कर चुकी हैं इन तीनों आतंकी आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा पाकिस्तान के है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इनकी सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखने के शर्त पर 20 – 20 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की हैं।

जांच टीम में चीन रूस को शामिल किया जाए: पाक की मांग

पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रूसी मीडिया रिया नोवोस्ती को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पहलगाम मामले की जांच इंटरनेशनल टीम करे जिसमें चीन और रूस को भी शामिल किया जाए। ख्वाजा ने कहा कि मुझे लगता है कि रूस – चीन या पश्चिमी देश इस संकट में बहुत ही सकारात्मक रोल निभा सकते है उन्हें एक जांच कमेटी गठित करना चाहिए जो यह जांच करे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे है या सच। अंतराष्ट्रीय टीम यह जांच करे पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान चाहता है कि हमके की जांच में रूस और चीन भी शामिल हो।

सुरक्षा बलों ने 10 आतंकियों के मकान ढ़हायें …

भारतीय सुरक्षा बलों ने पिछले तीन दिन में कश्मीर घाटी में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट में उड़ा दिए, इसमें त्राल में आसिफ शेख और अनंतनाग के बिजबेहार में आदिल ठोकेरे का घर ब्लास्ट कर सबसे पहले गिराया गया।उसके बाद रविवार तक पुलवामा ने हारिस अहमद, कुलगाम में जाकिर अहमद गनई कुपवाड़ा में फारुख,शोपियां में शहीद अहमद कुटी कला रूस में फारुख अहमद कुटी का घर और रविवार को बांदीपुरा में आतंकी जमील अहमद शीर के घर को ब्लास्ट से उड़ा दिया गया है जिससे सभी घर बुरीतरह से क्षतिग्रस्त हो गए है।

सरकार ने 14 टेररिस्टों की लिस्ट जारी की …

सरकार ने खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद जम्मू कश्मीर में एक्टिव 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की है जो लश्कर ए तैयबा (LeT), हिजबुल मुजाहिदीन (HM), जैश ए मोहम्मद (JeM) और TRF से सम्बंधित है।

1.आदिल रहमान डेटो निवासी सोपोर, LeT
2.अहसान अहमद शेख, निवासी पुलवामा, LeT
3.हारिस नजीर, निवासी पुलवामा, LeT
4.नसीर अहमद वानी, निवासी शोपियां,LeT
5.आमिद अहमद डार,निवासी शोपियां, LeT
6.जाकिर अहमद गनी, कुलगाम,LeT
7.शाहिद अहमद कुटे,निवासी शोपियां,LeT एवं TRF
8.अदनान सफी डार, निवासी शोपियां, LeT एवं TRF
9.आसिफ अहमद शेख,निवासी अवंतीपोर, JeM
10.आमिर नजीर बानी, निवासी पुलवामा, JeM
11.यावर अहमद भट, निवासी पुलवामा,JeM
12.हारुन रशीद गनी, निवासी अनंतनाग, HM
13.आसिफ अहमद खांडे, निवासी शोपियां,HM
14.जुबेर अहमद वानी, निवासी अनंतनाग, HM

read more
Uncategorized

सतना मैहर सागर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे, शहडोल में बिजली गिरने से महिला की मौत, 24 मार्च से नया सिस्टम

Weather Report

भोपाल/ मध्यप्रदेश के 15 जिलों में कही आंधी के साथ बारिश हुई तो कही ओले गिरे, शहडोल में दोपहर बदले मौसम के बाद आकाशीय बिजली गिरी और एक महिला की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सतना मैहर सागर जिला में भी बारिश के साथ ओले गिरे। बताया जाता है 24 मार्च को फिर से नया सिस्टम बनेगा।

जानकारी के अनुसार शहडोल के जेतपुर में तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरी, रामसखिया (55 साल) जो अपनी सब्जी की फसल को देखने खेत पर पहुंची इसी बीच बारिश होने से वह अपनी झोपड़ी में आ गई इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक रीवा सीधी मऊगंज और अनूपपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। हालांकि यह पश्चिम विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और दो साइक्लोनिक सिस्टम का असर है जबकि भोपाल ग्वालियर इंदौर जबलपुर उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में मौसम साफ और गर्म रहा।

मध्यप्रदेश के 15 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और आंधी की स्थिति देखी गई कही कही ओले भी गिरे मौसम विभाग के मुताबिक शहडोल अनूपपुर सतना सीधी कटनी सिंगरोली दमोह पन्ना डिंडोरी उमरिया सागर बालाघाट सिवनी जबलपुर रीवा में आंधी के साथ वर्षा हुई। प्रदेश के 55 से अधिक शहर और कस्बों में बदलते मौसम का असर देखा गया। जबकि सागर उमरिया सतना मैहर समेत कई जिलों में ओले भी गिरे।

इसके साथ तेज अंधड़ और हवाओ से जनजीवन खासा प्रभावित रहा, मौसम विभाग के अनुसार सिंगरोली में 54 किमी रीवा में 39 किमी जबलपुर में 34 किमी छिंदवाड़ा में 28 किमी, सागर और मंडला में 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया है कि मौजूद सिस्टम का असर 22 मार्च तक ही रहेगा, 24 मार्च से एक और बेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है यह पश्चिमी हिमालय में आने वाले या नजदीकी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा,जिससे मध्यप्रदेश में भी मौसम के बदलने के आसार बनेंगे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है शनिवार को मौसम साफ रहेगा कही भी बारिश ओले का अलर्ट नहीं है।

read more
Uncategorized

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव, 8 को नतीजे, आज प्रचार का शोर थमा, अंतिम दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंकी

Election On

नई दिल्ली/ केंद्र शासित दिल्ली प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को चुनाव होने जा रहे है जिसके परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जायेंगे। जैसा कि सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन था जिसके चलते सोमवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम गया हैं। लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने वोटर को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

प्रमुख रूप से दिल्ली चुनाव में तीन राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे है आज प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने आमसभा और रोड शो के साथ जनता के बीच जाकर जोरदार जनसंपर्क किया।

आप के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कालका विधानसभा में इस सीट की प्रत्याशी आतिशी के साथ रोड शो किया इस दौरान अन्य प्रमुख नेता भी साथ थे। केजरीवाल ने इस दौरान आप को वोट देने की अपील करते हुए महिलाओं से कहा वह तो वोट देंगी ही वह अपने घर के पुरुषों को भी समझाए यदि बीजेपी सत्ता में आई तो वह हमारी सभी 5 जनहित की योजनाओं को बंद कर देगी और आपके परिवार को हर माह 25 हजार रु का नुकसान होगा। एक बयान में उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम मशीन में यह 10 फीसदी वोटों की गड़बड़ी कर सकते है हमें इस पर सचेत रहना है। जबकि आतिशी ने कहा हमने हर गली कूचे में सीवर और पानी की लाइन बिछाई है और जो क्षेत्र रह गए हम विश्वास दिलाते है आने वाले 6 माह में यह काम पूरा करेंगे।

कांग्रेस ने भी अंतिम प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंक दी कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी ने आज कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट सहित अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित प्रत्याशी और अन्य नेता साथ थे। इस दौरान प्रियंका ने दिल्ली के विकास और खुशहाल जीवन के लिए लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। प्रियंका ने कहा कि दिल्ली का जो विकास हमारी नेता शीला दीक्षित ने किया वह आज भी याद किया जाता है इसके बाद आई, आप और अरविंद केजरीवाल ने काम से ज्यादा अपनी वाहवाही लूटने में पूरा समय बिता दिया। अरविंद केजरीवाल और बीजेपी की लड़ाई ने दिल्ली को आज ढेरों समस्याओं की सौगात दी है। अब आप अपने पुराने दल कांग्रेस को समर्थन और वोट देकर सत्ता में लाए जिससे विकास और खुशहाली फिर से लौटे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा हम दिल्ली के जिस इलाके में प्रचार के लिए जा रहे है वहां रहने वाले मतदाता कहते है आप कुछ मत करो केवल केजरीवाल को हटाओ इससे साफ है कि वोटर भी बदलाव का मन बना चुका है।

बीजेपी नेता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने प्रचार के अंतिम दिन द्वारिका विधानसभा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए आप और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया, उन्होंने कहा केजरीवाल देश के सबसे बड़े शराब घोटाले के आरोपी है लेकिन जब यह राजनीति में आए थे तो ईमानदारी का ढोल बजाते रहते थे आज देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी बन गए है। उन्होंने जो वायदे किए पूरे नहीं किए इनका शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल भी दिखावा बन चुका है आज दिल्ली और यमुना अपनी किस्मत पर दुखी है। लेकिन बीजेपी ही वह पार्टी है जो दिल्ली को विकास पथ पर आगे ले जा सकती है। इसलिए बीजेपी को ही वोट दे यह दिल्ली के भविष्य के लिए जरूरी है। जबकि बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक सभा में कहा यह चुनाव दिल्ली की तकदीर और किस्मत बदलने का चुनाव है आप जिसे हम अब आप दा के रूप में जानते है जो पहले अपने को कट्टर ईमानदार पार्टी कहते थे वह आज कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी बन गए है।

जैसा कि आम आदमी पार्टी पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज है पिछले दो चुनाव पर नजर डाले तो 2015 के चुनाव में कुल 70 सीटों में से 67 सीट आप ने जीती थी और बीजेपी को 3 सीट मिली थी जबकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी वहीं 2020 के चुनाव में आप ने फिर से सफलता अर्जित करते हुए 62 सीट जीती और बीजेपी 8 सीट पर सिमट गई जबकि कांग्रेस की इस बार भी झोली खाली रही। लेकिन इस बार क्या फिर से दिल्ली के वोटर आप और केजरीवाल का साथ देंगे या बदलाव करेंगे यह 8 फरवरी को पता चल सकेगा जब नतीजे आयेंगे।

read more
Uncategorized

केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, सोलर पॉवर प्लांट का उदघाटन, अटल जी का सपना साकार हुआ कहा पीएम मोदी ने

Kane - Betwa River Opening
खजुराहो / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्धवार को मध्यप्रदेश के खजुराहो में केन – बेतवा नदी लिंक परियोजना का शिलान्यास किया साथ ही उन्होंने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट का उदघाटन भी किया इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई पर डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह परियोजना अटलजी के विजन का परिणाम है साथ ही और इससे डॉक्टर अंबेडकर की कल्पना भी साकार होती है । इस मौके पर उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ठेठ बुंदेलखंडी भाषा में की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार खुलेंगे मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां नदियों को जोड़ने के अभियान की शुरूआत हुई जिससे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार किया है और यह उनके विजन का ही परिणाम है उन्होंने कहा  मध्यप्रदेश से निकली माँ नर्मदा के आशीर्वाद ने गुजरात का बदल दिया भाग्य बदल दिया उन्होंने कहा मोहन सरकार ने एक साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश के विकास को गति प्रदान की है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में करते हुए कहा, ‘वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पे रहबे बारे सबई जनन खों हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम-राम पौंचे’। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश के विकास में अटल जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। वे सुशासन के प्रतीक थे। आज उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी स्मृति में मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है, जिसकी पहली किश्त भी जारी की गई है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुलेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष किया है, परंतु पूर्ववर्ती सरकारों ने जल संकट का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला। आजादी के सात दशक बाद भी राज्यों के बीच नदियों के जल के लेकर विवाद चलते रहे, परंतु उन्हें दूर करने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। जब अटल जी की सरकार बनी तो उन्होंने नदी जोड़ो के रूप में इसका स्थाई हल निकाला और आज अटल जी का नदी जोड़ने का सपना मध्यप्रदेश की भूमि पर साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जल शक्ति और जल संसाधन के विकास के लिए लिए बाबा साहेब अंबेडकर के विजन और किए गए प्रयासों की सराहना भी की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि जल समस्या 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में एक है। वही देश आगे बढ़ेगा जिसके पास पर्याप्त जल और उसका उचित प्रबंध होगा। गुजरात में सूखा पड़ता था परंतु मां नर्मदा के आशीर्वाद से गुजरात का भाग्य बदल गया। मध्यप्रदेश ने सूखाग्रस्त गुजरात को जलयुक्त बनाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मैंने बुंदेलखंड से जो वादा किया था, आज मैं 45 हजार करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजना के साथ उसे पूरा करने आया हूं। आज यहां दौधन बांध का शिलान्यास हुआ है। इससे जो नहर निकलेगी वो लगभग 11 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में यह दशक जल सुरक्षा और जल संरक्षण के दशक के रूप में याद किया जाएगा। देश में पिछले सात दशक में सिर्फ 3 करोड़ परिवारों के पास नल से जल पहुंचता था। हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में 12 करोड नए परिवारों तक नल से जल पहुंचाया है।  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 100 बड़ी सिंचाई परियोजनाएं अधूरी पड़ी थी, हमारी सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च करके उन्हें पूरा करवाया है। मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल में 5 लाख हैक्टेयर भूमि में माइक्रो इरिगेशन हो रहा है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन में अव्वल है। एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश दुनिया के 10 सबसे बड़े आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है। हमारी सरकार देश-विदेश की पर्यटकों को सुविधाएं बढ़ा रही है। विदेशों के लिए ई-वीजा सुविधा प्रारंभ की गई है। G-20 की खजुराहो में हुई बैठक में एमपी टूरिज्म का प्रचार-प्रसार किया गया। देश में हेरिटेज और वाइल्डलाइफ टूरिज्म का विस्तार किया जा रहा है। इसकी मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संभावना है। केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत ईको टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म का विस्तार किया जा रहा है। गांधी सागर, बाणसागर, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, सांची, खजुराहो, ग्वालियर ओरछा, चंदेरी, मांडू आदि पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। केन-बेतवा योजना की लिंक नहर के माध्यम से पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के संदर्भ में आधुनिक युग के भगीरथ हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राजा भगीरथ के प्रयासों से अवतरित हुई गंगा जी ने सभी को नया जीवन प्रदान किया था, उसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत में नए युग का सूत्रपात किया है। सकारात्मक सोच और प्रयासों से 10-12 साल में किस प्रकार परिस्थितियों में सुधार होता है, प्रधानमंत्री श्री मोदी का कार्यकाल इसका श्रेष्ठ उदाहरण है और हम सब इसके प्रत्यक्षदर्शी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी प्रकार से संपन्न वीरों की भूमि बुंदेलखंड, सूखे से सदैव प्रभावित रहा। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने क्षेत्र को सूखा मुक्त करने और जल की पर्याप्त व्यवस्था करने का सपना देखा था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस सपने को धरातल पर उतारने की पहल की। केन बेतवा लिंक परियोजना के शुभारंभ के साथ ही कुछ दिन पहले 35 हजार करोड़ रूपए लागत की पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना का शुभारंभ ऐतिहासिक था। इन परियोजनाओं से चंबल, मालवा और संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र को पीने का पानी एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और उद्योग-धंधों को पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की बुंदेलखंड क्षेत्र में पूर्व में तीन यात्राएं हुईं।
ओंकारेश्वर सोलर परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री मोदी की नवाचारी पहल का परिणाम है प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ध्यप्रदेश के लिए 8 दिन में दो बड़ी नदी परियोजनाएं स्वीकृत कर  प्रधानमंत्री श्री मोदी की नवाचारी पहल के परिणाम स्वरुप ही देश की पहली ओंकारेश्वर सोलर परियोजना का लोकार्पण हो रहा है। इससे सौर ऊर्जा से पर्याप्त विद्युत आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।  उन्होंने  कहा कि 11 दिसंबर (गीता जयंती) से अब तक प्रतिदिन प्रदेश को सौगातें प्रदान की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 35 हजार करोड़ रूपये लागत से पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की सौगात और 44 हजार करोड़ रूपये से अधिक लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि-पूजन प्रदेश के लिए बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात है। जनकल्याण पर्व के समापन अवसर पर नदी जोड़ो परियोजनाओं की लगभग 75 हजार करोड़ रूपये की सौगातों के साथ 30 हजार करोड़ से अधिक लागत के भूमि-पूजन और लोकार्पण आज हुए हैं, इस प्रकार 1 लाख 10 हजार करोड़ से अधिक के कार्य प्रदेश में आज आकार ले रहे हैं।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान का सपना आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरा होने जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना की भी शुरुआत हुई है, जिसका लाभ प्रदेश और पड़ौसी राज्य राजस्थान को मिलेगा। कई दशकों से अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने का काम भी अब किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र खटीक, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते बीजेपी अध्यक्ष सांसद वी डी शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पर आए। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय का उन्होंने दोनों हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही केन और बेतवा के पवित्र जल को नेशनल प्रोजेक्ट के मॉडल में प्रतीकात्मक रूप से प्रवाहित कर परियोजना का सांकेतिक शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बनी सरकार को बधाई दी और कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित केन-बेतवा लिंक परियोजना के 3डी मॉडल का अवलोकन भी किया। पीएम ने बुंदेलखंड के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में स्व. अटल जी के जीवन एवं कार्यों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में क्रिसमस की धूम है। मैं ईसाई समुदाय को ढेर सारी बधाई देता हूं।
read more
Uncategorized

देवेंद्र फडणवीस बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए, होंगे मुख्यमंत्री, दावा पेश किया, दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

Eknath shinde PC

मुंबई/ महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कोन होगा आज इसका जवाब मिल गया है देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का के चुना गया और वह महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रोहाणी की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। नेता चुने जाने के बाद अब देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मिले और महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

पिछले 10 दिन से महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर गतिरोध लगा जारी था लेकिन आज साफ हो गया कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रोहाणी की मौजूदगी में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया इसके लिए विधायक चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और पंकजा मुंडे ने उसका समर्थन किया।नेता चुने जाने के बाद फडणवीस विधान भवन पहुंचे और वहां स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और विधायकों की सहमति का पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। श्री फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे।

इसके बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं आभार व्यक्त करता हूं एकनाथ शिंदे जी का जिन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे पक्ष में पत्र दिया है और मेरे नाम की सिफारिश की, मै चाहता हूं शिंदे जी सरकार में रहे और हम तीनों मिलकर महाराष्ट्र को विकास में आगे बढ़ाएंगे, पहले भी हर फैसले हम तीनों ने साथ में मिलकर लिए, उन्होंने कहा एमवीए ने जो काम बंद कर दिए थे उन्हें हम फिर शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेता शामिल हो रहे है और आज शाम तक मंत्रियों के नाम भी फायनल करेंगे उन्होंने कहा लाड़ले भाई और लाड़ली बहनों ने हमें पूरा समर्थन दिया अब जनता से किए वादे हमें पूरे करने है

इस मौके पर शिवसेना एकनाथ शिंदे ने कहा महायुति के काम उल्लेखनीय है काम के बलबूते हमें भारी समर्थन मिला है हमने एक टीम के रूप में काम किया मै सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं उन्होंने कहा सरकार चलाने में हमें पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा का हमेशा समर्थन मिला। शिंदे ने कहा फडणवीस सीएम बने मै खुश हूं। मीडिया से चर्चा के दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि डिप्टी सीएम बनेंगे तो एकाएक अजित पवार ने कहा शिंदे का पता नहीं वह तो शपथ ले रहे है तभी शिंदे ने तंज कसा दादा को डिप्टी सीएम की शपथ लेने का अच्छा अनुभव है। इस पर सभी ठहाका लगाकर खूब हंसे।

जैसा कि महाराष्ट्र में 288 सीटों के से महायुति बीजेपी गठबंधन को 230 सीटें मिली है जिसमें भाजपा को 132 शिवसेना शिंदे को 57 सीट और एनसीपी अजित पवार को 41 सीटों पर जीत मिली है और मंत्री पद के लिए जो फॉर्मूला बनाया गया है उसके मुताबिक में 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाया जायेगा। इस तरह बीजेपी को 20 से 22 शिवसेना को 8 से 10 और एनसीपी के 6 से 8 विधायक मंत्री बनाए जा सकते है। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न दलों से करीब 30 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते है।

खास बात है वर्ष 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने कविता के माध्यम से विधानसभा में एक बात कही थी कि, “मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा”, आज जब देवेंद्र फडणवीस सीएम के लिए फिर से चुने गए तो 5 साल पुरानी उनकी वह लाइने बिल्कुल सही साबित हुई है।

read more
Uncategorized

एमपी के मुरैना में घर में विस्फोट धराशाई घरों के मलबे में दबकर 4 महिलाओं की मौत, बारूद में हुआ धमाका?

Morena Blast

मुरैना / मध्यप्रदेश के मुरैना में एक घर में हुए ब्लास्ट में 4 महिलाओं की मौत हो गई इसमें एक दोरानी जिठानी और मां बेटी शामिल है बेटी अपनी ससुराल से रिश्तेदारी में एक विवाह में शामिल होने आई थी। इस घटना में विस्फोट वाले घर के अलावा 4 अन्य मकान भी धराशाई हो गए और 5 अन्य लोग घायल भी हुए है जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

मुरैना शहर की टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे मुंशी राठौर के मकान में एकाएक जोर का विस्फोट हुआ जिसमें उसका मकान और आसपास के चार अन्य मकान धराशाई हो गए और मलबे के ढेर में बदल गए इस घटना के बाद राज एवं बचाव कार्य शुरू किए गया टीम ने दो महिलाओं विद्या राठौर और पूजा राठौर के शव मलबे से निकाले लिए यह दोनों महिलाएं आपस में दौरानी जिठानी बताई जाती है।जबकि बगल के दूसरे मकान में मलबा हटाकर तलाशी अभियान जारी रखा गया दूसरे दिन मंगलवार को दिन में दो शव और निकाले गए जिनकी शिनाख्त वैजयंती कुशवाह और उसकी बेटी विमला कुशवाह के रूप में हुई। इस हादसे में राजू कुशवाह सहित 5 अन्य लोग घायल हुए है जिन्हें पहले मुरैना के जिला अस्पताल लाया गया और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया है।

बताया जाता है पास ही परशुराम कॉलोनी में रहने वाले सोबरन और वैजयंती कुशवाह के रिश्तेदार मानसिंह कुशवाह के यहां उनकी बेटी ज्योति की 27 नवंबर को शादी थी उसमें शामिल होने विमला आगरा से मायके आई थी। मां बेटी शादी वाले घर में थी ज्योति की शादी की 25 नवंबर को लगुन थी विमला का पति डालचंद बेटी गुनगुन और पिता सोबरन कुशवाह अन्य लोगों के साथ धौलपुर गए थे। रात को बैजयंती अपने बेटे राजू को खाना खिलाने घर आ गई थी उसके साथ बेटी विमला भी आ गई लेकिन खाना खिलाने और कुछ समय रुक जाने से देर हो गई रात ज्यादा होने से दोनों अपने घर के ही रुक गई और करीब दो घंटे बाद देर रात यह हादसा हो गया। लौटते समय बीच रास्ते में बैजयंती के पति सोबरन और डालचंद को इस हादसे की जानकारी दी गई। उन्हें आने में देरी हुई अन्यथा वह भी इस हादसे की चपेट में आ सकते थे। सोबरन का कहना था जब वह घर पहुंचे तो पूरा मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका था और उसमें से बारूद की गंध भी आ रही थी। बताया जाता है जब रेस्क्यू टीम मलबे को हटाकर तलाशी अभियान चला रही थी तो उसे दो गैस सिलेंडर भी मिले है जो ठीक ठीक हालत में थे इससे सबाल उठता है कि यदि सिलेंडर नहीं फटे तो फिर यह दो बार धमाके किस चीज में हुए।

पुलिस प्रशासन का कहना है फिलहाल मामला कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच में जो भी तथ्य आयेंगे उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएंगी। जानकारी यह भी इससे पहले भी इस कॉलोनी के एक मकान में विस्फोट की घटना हो चुकी है।

read more
Uncategorized

रतनगढ़ माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा मेला, 32 लाख से अधिक लोगों ने किए मां के दर्शन और हजारों ने सर्पदंश के बंध कटवाएं

Ratangarh Mata Mandir

दतिया / दतिया के प्राचीन रतनगढ़ माता मंदिर पर दीवाली पर लगने वाले लख्खी मेले में करीब 32 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और कुंवर बाबा के दरबार में सर्पदंश पीड़ित हजारों लोगों के बंध काटे गए। इस दौरान ग्वालियर और दतिया के जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्थाएं मंदिर परिसर और आने जाने वाले मार्गो पर की।

रतनगढ़ माता मंदिर पर शनिवार से प्रारम्भ हुये लख्खी मेला में रविवार दोपहर तक करीब 32 लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर दर्शन कर चुके हैं प्रशासन ने भी ऐसी संभावना व्यक्त की है । परसों रात से ही श्रद्धालुओं के रतनगढ़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो रविवार को भी जारी रहा। मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश राजस्थान सहित अन्य राज्यों के शहर और ग्रामीण क्षेत्रो से यहां श्रद्धालु पहुंचे और सिंध नदी के किनारे बीहड़ों के बीच ऊपर अटारी पर स्थित रतनगढ़ वाली माता के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी कहते है यहां आने वाले श्रृद्धालु मंदिर पर एक कपड़ा बांध कर अपनी मांग की पर्ची लगाते है और जब उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है तो परिवार सहित माता के दर्शन करने आते है।

इसके साथ ही यहां सर्पदंश से पीड़ित भी भारी संख्या में पहुंचते हैं मान्यता है कि जहरीले सांप के काटने के बाद कुंवर बाबा के नाम का बंध लगाया जाता है जिसे शरीर में जहर नहीं फैलता यहां आकर वह बिल्कुल ठीक हो जाते है लेकिन जब वह नदी पार करते है तो उनका,शरीर सर्प की तरह ऐठने लगता है और वे बेहोश भी हो जाते है देखा जाता है उनके परिजन उन्हें कंधे पर उठाकर ऊपर कुंवर बाबा के मंदिर लाते है और यहां मौजूद संत और पुजारी कुंवरबाबा के मंदिर पर उनके नाम का झाड़ा लगाकर उनके सर्पदंश के बंध काटते है यह सिलसिला सैकड़ों सालों से यू ही चलता चला आ रहा है और सर्पदंश के पीड़ित यहां ठीक होकर खुशी खुशी माता और बाबा के जयकारे लगाते हुए वापस घर जाते है। गोवर्धन पूजा के बाद कल रात से ही सर्पदंस पीड़ित भी रतनगढ़ पहुंच रहे थे यह मेला सर्पदंश पीड़ितों के लिए खास है।

Bhakt at Ratangarh
Bhakt at Ratangarh

कभी चंबल के इन बीहड़ों में दस्युओं की घोड़ो की टापों और गोलियों की गड़गड़ाहट गूंजती थी और इन भरको में दिन में भी आने के नाम से लोग काँपते थे लेकिन पिछले 30 साल में यहां की तस्वीर बिल्कुल बिल्कुल बदल गई है, अब रतनगढ़ में जंगल में मंगल हो रहा है यहां लगने वाले दो दिवसीय मेले में तकरीबन 30- 35 लाख लोग पहुंचते हैं और रतनगढ़ वाली माता के दर्शन का लाभ लेने के साथ कुंवर बाबा के भी दर्शन श्रृद्धालु करते है।

दिवाली की गोवर्धन पूजा की पूर्व संध्या से ही श्रद्धालुओं के रतनगढ़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो आज रात तक भी जारी है श्रद्धालुओं के संग कल रात से सर्पदंस पीड़ित भी रतनगढ़ पहुंच रहे हैं ये मेला सर्पदंश पीड़ितों के लिए खास तौर पर प्रसिद्ध है l ये मान्यता है कि अगर किसी को सर्प काट ले और सर्पदंश पीड़ित को परिजन या अन्य क़ोई व्यक्ति रतन गढ़ माता या कुंवर बाबा के नाम का बंध बांध दे तो उस व्यक्ति पर जहर का असर नहीं होता है मंदिर के पुजारी राजेश कटारे का कहना है कि ये रतन गढ़ वाली माता और कुंवर बाबा का चमत्कार है कि सर्प दंश पीड़ित ठीक हो जाते हैं l

इस दौरान ग्वालियर और दतिया का प्रशासन और पुलिस बल और अधिकारी बराबर मौजूद रहे। ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान, दतिया कलेक्टर संदीप माकिन और ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। ग्वालियर की तरफ से आने वाले और दतिया की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के बिना किसी गतिरोध के आने और गाड़ी पार्किंग की सुचारू व्यवस्थाएं दोनों जिलों के जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बखूबी की जिससे किसी को भी आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सैवड़ा के एसडीओपी अखिलेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि अभी तक लगभग 32 लाख श्रद्धालु यहां आ चुके है और दर्शन कर चुके हैं यही सोमवार देर रात तक श्रद्धालुओं की आने का सिलसिला जारी रहेगा ऐसी संभावना है।

read more
Uncategorized

हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया, तीसरी बार बनाई सरकार, कांग्रेस ने कहा तंत्र जीता लोकतंत्र हारा, नायब सैनी बोले कांग्रेस ने झूठ फैलाया

BJP and Congress Election

चंडीगढ़/ बीजेपी ने हरियाणा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगाई है उसने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है जबकि उसकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस को 37 सीट पर ही जीत हासिल हुई है। कांग्रेस का कहना है यह नतीजे चौकाने वाले है यह तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार है। जबकि नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ का जनता ने जबाव दिया हैं।

हरियाणा में कुल 90 विधासभा सीटों 5 अक्टूबर को चुनाव हुआ था जिसके आज नतीजे आए बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया जबकि कांग्रेस को 38 सीटों पर जीत हासिल हुई है इसके अलावा इनेलो और बीएसपी गठबंधन को 2 और अन्य को 3 विधानसभा सीट पर जीत मिली। इन नतीजों से साफ होता है कि हरियाणा में चुनाव बॉय पोलर रहा और कांग्रेस बीजेपी में सीधी टक्कर रही अन्य पार्टियां जेजेपी इनेलो (INLD) बीएसपी आप जनता पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकी सभी बुरी तरह से फ्लॉप रही।

हरियाणा में शुरूआत के रूझानों में आगे चल रही कांग्रेस बाद में पीछे हो गई और बीजेपी ने जब बढ़त बनाई तो वह अंत तक कांग्रेस से आगे ही रही। बीजेपी जिसने 2019 के चुनाव में 40 सीटें जीती थी और उसने जेजेपी (10 सीट) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी लेकिन 2024 में उसने किसी से भी गठबंधन नहीं किया और अपने दम पर 48 सीट (47 जीती 1 पर आगे) जीतकर बहुमत हासिल कर लिया जो बीजेपी की बड़ी उपलब्धि कहा जाएगा। यह बात भी अहम है कि चुनाव पूर्व हुए अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त बताई जा रही थी लेकिन लगभग सारे एग्जिट पॉल धराशाई हो गए।

जीत के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का झूठ नहीं चला जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायब सिंह सैनी को फोन किया और हरियाणा में जीत पर उन्हें बधाई दी।

इधर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बदलाव के पक्ष में माहौल था लेकिन इन चुनाव नतीजों ने चौका दिया हमें जनता का फैसला और इस जनादेश स्वीकार करते है। उन्होंने कहा हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा कई सीट हम छोटे छोटे अंतर से हारे, उन्होंने कहा कई जगहों से हमें ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हम इसको लेकर चुनाव आयोग के पास जायेंगे। उन्होंने कहा जिन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाया उनके खिलाफ कार्यवाही की बात भी कही।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम नरेश और मीडिया कम्युनिकेशन के इंचार्ज पवन खेड़ा ने प्रेस कान्फ्रेस की जयराम रमेश ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया और भारी बहुमत से हमने जीत दर्ज की अब जनता को संवेदनशील और जिम्मेदार सरकार देना हमारा काम है उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। लेकिन हरियाणा चुनाव नतीजों पर जयराम रमेश ने कहा यह यहां के नतीजे अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक है इन्हें हम इन्हें स्वीकार नहीं कर सकते यह तंत्र की जीत है और लोकतंत्र की हार है अभी मैं कुछ शिकायतें हमारे पास है उन्हें हमने चुनाव आयोग के सामने रखी थी लेकिन और शिकायतें भी है इन सभी को विस्तार से लेकर पूरी तैयारी के साथ जल्द चुनाव आयोग के जायेंगे। उन्होंने बताया ईवीएम की शिकायतें है अधिकारियों पर दबाव बनाया गया नतीजों को प्रभावित करने के प्रयास हुए जो लोकभावना के खिलाफ है इसलिए हमें स्वीकार नहीं है यह लोकतंत्र के खिलाफ हैं।

जबकि पवन खेड़ा ने कहा नतीजों से हम हैरान है कई ईवीएम 93 तक चार्ज पाई गई जबकि कई 70 और उससे कम चार्ज मिली जो गड़बड़ी जताता है।

प्रमुख नेताओं में कोन जीता कोन हारा…

लाडवा सीट .. बीजेपी प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मेवासिंह को 26,054 वोट से हराया।

गढ़ी सांपला सीट… कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपला सीट से 71463 मतों से जीत हासिल की हैं।

एलनाबाद – इनेलो महासचिव अभय चौटाला 15 हजार मातो से चुनाव हार गए, इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भरतसिंह बेनीवाल विजई हुए।

जुलाना सीट … कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट 6015 वोट से जीती इस सीट से उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी को हराया।

हिसार सीट .. देश की सबसे अमीर महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने 18941 वोट से जीत हासिल की, उन्हें उनकी पार्टी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया उन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा।

होंडल सीट .. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी चुनाव हार गए

उचाना कलां सीट… बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने सिर्फ 39 वोटों से जीत दर्ज की है अत्री ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और वीरेंद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह को हराया।

अंबाला कैंट सीट .. शुरू में पीछे चलने वाले बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री अनिल बिज 7277 वोट से चुनाव जीत गए बिज ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराया।

नारनौद सीट .. भाजपा उम्मीदवार कैटन अभिमन्यु चुनाव हार गए उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ ने पराजित किया।

डबवाली सीट.. देवीलाल के पोते और इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल चौटाला ने रिश्ते में भतीजे और जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को हरा दिया।

read more
error: Content is protected !!