भोपाल / बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी घोषित कर दी है जिसमें 9 उपाध्यक्ष 4 महामंत्री 9 मंत्री 1- 1 कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री बनाया गया है जबकि आशीष अग्रवाल को फिर से प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही लोकेंद्र पाराशर को इस कार्यकारिणी में भी मंत्री पद से नवाजा गया है। खास बात है घोषित कार्यकारिणी में सांसद सहित 7 महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। साथ ही 4 नए मोर्चा अध्यक्ष भी बनाए गए है।
घोषित कार्यकारिणी की सूची सलंग्न है –
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। pic.twitter.com/m7K9rQEqcn
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 23, 2025





