close

महाराष्ट्र

देशमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में तूफान ने मचाया कोहराम, विज्ञापन होडिंग गिरने से 3 की मौत, 100 लोग फंसे 51 घायल, तेज हवाओं और बारिश से हुआ हादसा

Mumbai Hording Fell Down

मुंबई/ महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर इलाके में आज एक बड़ा लोहे का विज्ञापन होडिंग गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 51 लोग घायल हो गए जबकि 100 से अधिक लोग फंस गए थे जिनमें से 67 लोगों को निकाला जा चुका है उनमें से 64 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जाती है।

इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन और मुंबई महापालिका के दमकल दस्ते और एएनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और बचाव दल ने काफी कोशिशों के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जाता है अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आंशका है अचानक मौसम में बदलाव के दौरान तेज अंधड़ चलने के साथ बारिश के बीच यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रशासन और मुंबई महापालिका के अधिकारी मौके पर है और राहत और बचाव कार्य का संचालन कर रहे है जबकि पुलिस ने विज्ञापन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है आज शाम मुंबई में एकाएक तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई उसी के साथ बारिश भी शुरू हो गई यह हवाएं 60 केएमपीएच की गति से चल रही थी इसका हवाई और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा हैं।

read more
महाराष्ट्रमुंबई

नितिन गडकरी चुनावी सभा के दौरान हुए बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती, स्वस्थ्य होने की दी जानकारी

मुंबई/ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ समय बाद एक पोस्ट के जरिए खुद उन्होंने अपने स्वस्थ्य होने की जानकारी दी। इससे पहले भी एक कार्यक्रम में गडकरी बेहोश हो गए थे।

यवतमाल में नितिन गड़करी एनडीए गठबंधन की पार्टी शिवसेना (शिंदे) की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के समर्थन में एक रैली में भाग लेने पहुंचे थे। जब मंच पर वह अपना भाषण दे रहे थे उसी बीच एकाएक उनकी तबियत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए, नीचे गिरने के समय आसपास मोजूद लोगों ने उन्हें सम्हाला बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कुछ समय बाद श्रीगड़करी ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि ज्यादा गर्मी की बजह से वह असहज हो गए थे अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और यहां से एक अन्य चुनावी सभा में भाग लेने के लिए वरुण रवाना हो रहे है।

इससे पहले 2018 में भी नितिन गड़करी एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे उस समय मंच पर मोजूद तत्कालीन राज्यपाल विद्धासागर राव ने उन्हें सहारा देकर सम्हाला था। बताया जाता है उस समय शुगर लेबल काम होने से उनकी तबियत खराब हो गई थी।

जैसा कि नितिन गड़करी नागपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी है जहां पहले चरण में 19 अप्रेल को चुनाव हो चुका है उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे से है।

read more
महाराष्ट्रमुंबई

अभिनेता सलमान के घर पर फायरिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई, गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई ने रोहित गोदारा को दिया था टास्क

मुंबई / सिने अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित बंगले पर रविवार सुबह तड़के फायरिंग की गई थी इस हमले में गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम आया है उसके भाई अनमोल ने इसकी पुष्टि की है इसके लिए लॉरेंस गैंग ने अमेरिका में बैठे रोहित गुंदारा को टास्क दिया था। लेकिन इस हमले के बाद सलमान के बंगले की सुरक्षा बड़ा दी गई है।

रविवार को सुबह तड़के 4.55 बजे सलमान खान के बांद्रा स्थित बंगले गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बाईक से आए दो बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां दागी थी और फायरिंग के बाद वह फरार हो गए थे बाद में उनकी बाईक पुलिस को बंगले से करीब 2 किलोमीटर दूर मिली थी।

हमले की इस वारदात के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन हमलावरों को पकड़ने और तफ्तीश के लिए अलग अलग 15 टीमें बनाई , साथ ही गुड़गांव और हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया है। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने रायगढ़ से एक पुरानी बाइक खरीदी थी उसी से दोनों आरोपी मुंबई आए थे और उन्होंने बंगले की रैकी करने के साथ कहा से आना है और हमले के बाद किधर से भागना है इसका रूट तय किया, ऐसा पुलिस का अनुमान है पुलिस को उनके बाइक और पैदल आने जाने के रास्ते में सीसीटीवी फुटेज भी मिले है, जिसमे दोनो बदमाश साफ दिखाई दे रहे है।

जांच एजेंसियों को शक है सलमान पर हमले की साजिश अमेरिका में रची गई है लॉरेंस विश्नोई के बाद सबसे कुख्यात गैंग रोहित गुंदारा का है गुंदारा इन दिनों अमेरिका में है इसके अलावा मुंबई पुलिस ने गुड़गांव और हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया है। बताया जाता है, रोहित गोदारा को टास्क मिला था और उसे ही शूटर चुनने की जिम्मेदारी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक़ मुंबई क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनो शूटर्स की पहचान कर ली है। और उन्हें गिरफ्त में लेने के लिए कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

इधर मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बंगले के आसपास सुरक्षा बड़ा दी है जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान से मिलने उनके घर भी पहुंचे। जैसा कि पिछले साल मार्च में सलमान खान को ई मेल पर धमकी मिली थी छानवीन के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

read more
महाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, शिवसेना (उद्धव) 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी (शरद)10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मुंबई / महाराष्ट्र में महाविकास अगाडी में शामिल शिवसेना उद्धवगुट कांग्रेस और एनसीपी में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बटवारा हो गया है कुल 48 सीटों में से शिवसेना उद्धव गुट 21 सीटों पर कांग्रेस 17 और शरद पवार की एनसीपी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडेंगे। जैसा कि यह सभी दल I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल हैं।

पहले सीटों को लेकर इन तीनों दलों के बीच काफी रस्साकसी चलती रही थी इसके बीच प्रकाश अंबेडकर की पार्टी को कुछ सीटें देने पर सहमति बनी थी लेकिन बाद में उनके ज्यादा सीटें मांगने के कारण सहमति नहीं बन पाई थी। उनके गठबंधन से बाहर जाने के बाद तीनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है।

सयुक्त प्रेस कांग्रेस में एनसीपी नेता शरद पवार शिवसेना (ubt) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शीट शेयरिंग की जानकारी दी कहा कि शरद पवार ने कहा कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र में महाराष्ट्र के मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे,उद्धव ठाकरे ने कहा हम तीनो दल मिलकर महा विकास अगाड़ी के सभी घोषित लोकसभा उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की बेरोजगारी और अन्य समस्याओं को हम चुनावी मुद्दा बनाएंगे।

शिवसेना ( उद्धव गुट) 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें बुलढाणा यवतमाल, मावल, संभाजीनगर धाराशिवा, नासिक रायगढ़ हिंगोली सिंधुदुर्ग दक्षिण मुंबई, कल्याण ठाणे शिरडी सांगली मुंबई साउथ मुंबई नॉर्थ ईस्ट कल्याण, हात कणगले,पालघर, जलगांव और परभड़ी शामिल है।

जबकि कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें भंडारा गोदिया जालना पुणे लातूर गढ़चिरोली रामटेक मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, नांदूरबार घुले अकोला अमरावती नागपुर चिमूर चंद्रपुर, नादेड सोलापुर कोल्हापुर रामटेक लोकसभा सीट शामिल है ।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव में उतरेगी जिसमें बारामती,शिरूर सतारा, डिंडोरी माधा, रावेर अहमद नगर, बीड़ बर्धा और भिवंडी शामिल है।

महास्विकास अगड़ी के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पीएम एक इंस्टीट्यूट है उसका सम्मान है लेकिन मोदी ने प्रधानमंत्री पद का दुर्पयोग किया है जितनी बेइज्जती मोदी जी ने की आज तक किसी ने नहीं की।

जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैने जो तड़ीपार का जीत का नारा दिया है जनता उसे जरूर पूरा करेंगी उन्होंने कहा पीएम सिद्धांत आधारित नेतृत्व देने में असफल रहे है उन्होंने कहा हमने पीएम की नही भ्रष्ट जनता पार्टी की आलोचना की है इस भ्रष्ट जनता पार्टी के साथ बसूली सैना है इस पार्टी के पास एक वाशिंग मशीन होती है जिसके साथ दाग अच्छे है वाशिंग पावडर है जिसमें वे भ्रष्ट नेताओं के दाग धो देते हैं।

जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि हमें तानाशाही के खिलाए लड़ना हैं हमारे साथ असली एनसीपी और असली शिवसेना है जनता हमारे लिए खुद चुनाव लड़ रही हैं इसलिए लोग मोदी को वोट क्यों देंगे इसलिए बीजेपी वाले पूरी तरह से डरे हुए हैं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इसीलिए हमारे गठबंधन को मुस्लिम लीग का गठबंधन बता रहे हैं।

read more
देशमहाराष्ट्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष को निशाने पर लिया, कहा विपक्षी गठबंधन का मतलब “सत्ता पाओ मलाई खाओ”

चंद्रपुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी गठबंधन का मतलब है सत्ता पाओ मलाई खाओ, उन्होंने कहा ईडी गठबंधन सनातन के खिलाफ है पीएम ने कहा 2014 से पहले घोटाले होते थे आज भ्रष्टाचार खत्म करने की मोदी की गारंटी है कांग्रेस ने आतंकियों को संरक्षण दिया और जम्मू कश्मीर को मुसीबत में डाला।

पीएम मोदी ने चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता देश की रक्षा कवच है छत्तीसगढ़ ने हमेशा विकास की गारंटी पर मुहर लगाने का संकल्प लिया है कांग्रेस की सरकार में घोटाले होते थे,2014 से पहले घोटाले होते थे लेकिन अब जिन्होने धोखा दिया उनकी जांच चल रही है भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे यह मोदी की गारंटी है। इस गारंटी को मोदी जरूर पूरा करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस आतंकियों को संरक्षण देती है उसने कश्मीर को मुसीबत में डाला, कांग्रेस सनातन विरोधी है जो श्रीराम के अस्तित्व पर सबाल उठाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रपुर आज इतिहास में अमर हो गया जिसकी लकड़ी का उपयोग संसद के निर्माण में हुआ, उन्होंने कहा देश का धर्म के आधार पर बटवारा किसने किया? कांग्रेस ने और कांग्रेस समस्यायों की जननी है जिसने देश को अस्थिरता में झोंक दिया आज कांग्रेस अपनी करतूतों से जनाधार विहीन हो गई है।

पश्चिम बंगाल में पीएम ने कहा टीएमसी कानून को कुचलने वाली पार्टी है जो खुद हमले करती है और दूसरो से करवाती है आप ने देखा संदेशखाली में क्या हुआ आज सारा देश जान चुका है कि यहां माता बहनों के साथ अत्याचार हुआ यह टीएमसी के सिंडीकेट का राज्य है लेकिन जनहित में हमें भी दखल देना पड़ता है।

read more
देशमहाराष्ट्रमुंबई

फिल्म अभिनेता गोविंदा शिवसेना (शिंदे) में शामिल, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

मुंबई / फिल्म अभिनेता गोविंदा आज शिवसेना में शामिल हो गए इस मौके पर मोजूद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे मोजूद थे उन्होंने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर गोविंदा ने कहा वह सीएम शिंदे की कार्यविधि से प्रभावित थे इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया उन्होंने कहा मुझे जो भी काम दिया जायेगा उसे मैं पूरी ईमानदारी से पूरा करूंगा। बताया जाता है गोविंदा को शिवसेना (शिंदे गुट) मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।

read more
महाराष्ट्र

सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित 4 नक्सली ढेर, मारे गए नक्सलियों पर 36 लाख का था इनाम

गढ़चिरोली / छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों की नक्सलवादियों से हुई मुठभेड़ में एक कमांडर सहित 4 नक्सली ढेर हो गए उनके पास से एके 47 सहित अन्य हथियार भी मिले है। बताया जाता है इन नक्सलियों पर 36 लाख का इनाम घोषित था।

नक्सलियों से सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर हुई, सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि कोलाकारा के जंगल में नक्सली डेरा जमाए हुए है सुरक्षा बलों ने फॉरेस्ट एरिए में गोपनीय तरीके से प्रवेश किया और बताए गए इलाके को घेर लिया लेकिन सुरक्षा बलों की भनक मिलने ही नक्सलियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी सुरक्षा बलों ने भी चारों तरफ से गोलीबारी कर उसका जबाव दिया कुछ समय बाद शांति छा गई,उसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में सचिन शुरू की तो उन्हें 4 शव बरामद हुए साथ ही एके 47 सहित काफी हथियार और गोला बारूद सुरक्षा बलों ने बरामद किया।

सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में प्लार्टून कमांडर कुरसम राजू, डिप्टी वी वैंकटेश सदस्य बरगिस और मंगतू के रूप में शिनाख्त हुई। इन नक्सलियों की असामाजिक गतिविधियों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 36 लाख का इनाम घोषित किया था।

read more
महाराष्ट्रमुंबई

“भारत जोड़ों न्याय यात्रा” का 63 दिन बाद समापन, हफ्ता वसूली के चंदे से सरकार गिराने का धंधा, ईडी आईटी सीबीआई बनी वसूली एजेंट राहुल गांधी का हमला

मुंबई/ राहुल गांधी की “भारत जोड़ों न्याय यात्रा” का 63 दिन बाद शनिवार को मुंबई में समापन हो गया है इस मौके पर राहुल गांधी बीजेपी और महाराष्ट्र की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार हफ्ता वसूली की रकम से चुनी गई सरकारों को गिराने का काम करती हैं। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा मोदी सरकार एक तरफ से रेड करती है और दूसरी तरफ से चंदा वसूली करती है। और यह अभी तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

“भारत जोड़ों न्याय यात्रा” 14 जनवरी को मणिपुर के थोबल से प्रारंभ हुई थी और 63 दिनों में यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरती हुई महाराष्ट्र में दाखिल हुई थी जो शनिवार को सुबह ठाणे पहुंची और राहुल गांधी ने रोड शो किया उड़ाने उपरांत शाम को यह मुंबई के दादर पहुंची जहां के शिवाजी पार्क की चेतन्य भूमि पर इस यात्रा समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा हफ्ता वसूली कर प्राप्त धन से शिवसेना (शिंदे) को अपने पाले लेकर आई और धन बल से उसने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने का काम किया, उसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) को अपने साथ ले लिया।

जबसे इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा सार्वजानिक हुआ है कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर तभी से लगातार हमलावर है उन्होंने X पर कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स के नाम पर ‘हफ्ता वसूली सरकार’ ने दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है कंपनियों से एक्सटोर्शन का यह मॉडल खुद नरेंद्र मोदी का तैयार किया हुआ था।

उन्होंने कहा इस ‘आपराधिक खेल’ के नियम स्पष्ट थे एक तरफ कॉन्ट्रैक्ट दिया, दूसरी तरफ से कट लिया एक तरफ से रेड की, दूसरी तरफ चंदा लिया, ईडी आईटी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां नरेंद्र मोदी की ‘वसूली एजेंट’ बन कर काम कर रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, जो कभी देश के संस्थान हुआ करते थे वो अब भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रहे हैं। और भारतीय मीडिया इस स्थिति में नहीं है कि वह इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई जनता को बता सके, उन्होंने जनता से आव्हान करते हुए कहा इसलिए अब आपको खुद ही भाजपा का असली चेहरा पहचानना होगा। उन्होंने कहा सरकारी तंत्र को पूरी तरह संगठित भ्रष्टाचार में झोंक देने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

read more
महाराष्ट्रमुंबई

आवाज की दुनिया के फनकार अमीन सयानी नही रहे, 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, 42 साल चलने वाले “गीतमाला” प्रोग्राम से मिली ख्याति

मुंबई / नमस्कार, बहनों और भाइयों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं…रेडियों पर 42 साल तक हर दिल की धड़कन बन चुकी यह खनकती आवाज अब हमेशा के लिए शांत हो गई, इस आवाज के फनकार अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।

उनके बेटे रजिल ने बताया कि मंगलवार की शाम को उन्हें अटैक पड़ा था उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका, गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा कुछ रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा है।

अमीन सयानी का जन्म मुंबई में 21 दिसंबर 1932 में हुआ था शुरू में वे ऑल इंडिया रेडियो से जुड़े लेकिन उन्हें ख्याति रेडियो सीलोन पर ब्रॉडकास्ट होने वाले कार्यक्रम बिनाका गीतामाला से मिली हर बुद्धवार को रात 8 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता था। चाहे बाजार का एक दुकानदार हो युवा हो घर की महिला हो और बुजुर्ग ही क्यों न हो सभी बुद्धवार को घड़ी पर टकटकी लगाकर आठ बजने का इंतजार करते थे ऐसी दमदार प्रस्तुति थी अमीन सयानी की, फिल्मी गीतों का कार्यक्रम गीतमाला 1952 में शुरू हुआ और 1994 तक चला इस तरह पूरे 42 साल तक पूर्ण सफलता से चलता रहा। बिनाका के बाद इसका नाम सिबाका गीत माला हुआ और फिर श्री हिट परेड नाम से भी प्रसारित हुआ। लेकिन इसकी लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई। यह गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर भी ब्रॉडकास्ट हुआ।

मल्टीलिंगुअल फेमिली से संबंध रखने वाले अमीन सयानी का जन्म मुंबई में 21 दिसंबर 1932 में हुआ था और रेडियो प्रजेंटर के रूप में उन्होंने अपने केरियर की शुरूआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की और उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस किया 10 साल तक वे इंग्लिश प्रोग्राम का हिस्सा रहे देश के स्वतंत्र होने के बाद उन्होंने हिंदी की और रुख किया। लेकिन उन्हें ख्याति रेडियो सीलोन पर ब्रॉडकास्ट होने वाले कार्यक्रम विनाका गीतामाला से मिली हर आवाज के फनकार अमीन सयानी इस गीतमाला कार्यक्रम की शुरूआत बड़े ही अलग अंदाज से करते और कहते.. नमस्कार, बहनों और भाइयों आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं .. और अब इस बरस का सरताज गीत इसके बाद बिगुल की आवाज गूंजती..और फिर अमीन सयानी कहते.. फिल्म है खानदान और इस सुपर हिट गीत को गाया है मुकेश और लता मंगेशकर ने …तो सुनने वाले बड़े ही ध्यान से उनके एक एक शब्द को सुनते और अगले हिट गीत को सुनने की उनके दिल में बैचेनी सी जाग जाती थी और वे अगले गीत का वह इंतजार करने लगते थे।

फिल्मी गीतों का कार्यक्रम 1952 में शुरू हुआ और 1994 तक चला इस तरह पूरे 42 साल तक पूर्ण सफलता से चलता रहा। बिनाका के बाद इसका नाम सिबाका गीत माला हुआ और फिर श्री हिट परेड नाम से भी प्रसारित हुआ। लेकिन इसकी लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई। यह गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर भी ब्रॉडकास्ट हुआ। इसके अलावा 2000.. 2001 और.. 2001 और 2002 में इसके नाम में मामूली बदलाव के साथ इसे फिर से टेलीविजन पर पेश किया गया इस समय अमीन सयानी के साथ फिल्म अभिनेत्री तबस्सुम भी साथ रहती थी।

अमीन सयानी ने कई फिल्मों में रेडियो एनाउंसर भी रहे जिसमें तीन देवियां भूत बंगला बॉक्सर और कत्ल शामिल है वही उन्होंने सिने गायक मोहम्मद रफी लता मंगेशकर किशोर कुमार और फिल्म अभिनेता राजकपूर के इंटरव्यू भी लिए।

इतना ही नहीं एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट बतौर अमीन सयानी ने रिकार्ड बनाया, उन्होंने 54 हजार से ज्यादा रेडियो प्रोग्राम होस्ट किए और उनके लिए अपनी मदहोश करने वाली आवाज दी। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में उनके नाम सबसे ज्यादा 19 हजार जिंगल्स और वॉइस ओवर का रिकार्ड है।

read more
देशमहाराष्ट्रमुंबई

फेसबुक लाइव के दौरान मुंबई में शिवसेना उद्धव गुट के नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने भी की खुदकुशी

मुंबई/ महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोषालकर की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई खास बात है फेसबुक लाइव के दौरान आरोपी ने उनपर एकाएक फायरिंग कर दी लेकिन इस वारदात के बाद हमलावर ने भी खुद को गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई। लेकिन इस खूनी घटना के पीछे का कारण फिलहाल सामने नही आया हैं। जबकि इस हत्या की घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई के दहीकर इलाके में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया बताया जाता है शिवसेना नेता एवं पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर को गुरुवार की रात उनके परिचित मॉरिस नामक व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के लिए अपने ऑफिस पर बुलाया था जब लाइव के कुछ समय बाद अभिषेक उठकर जाने लगे तभी मॉरिस ने एकाएक उनपर तावड़तोड फायरिंग शुरू करदी, और अभिषेक को कई गोलियां मारी गोली लगने से वह गिर गए लोग घटना स्थल पर इकट्ठा होते इस बीच मॉरिस ने पिस्टल से खुद को भी चार गोली मार ली और दोनों की मौत हो गई।

बताया जाता है अभिषेक शिवसेना उद्धव गुट के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे और खुद पूर्व पार्षद रहे हैं। लेकिन इस हत्याकांड के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मालूम पड़ा है कि इससे पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था लेकिन बाद ने सुलह हो गई थी। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और वह जांच के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होगी।

मुंबई में लगातार यह दूसरी बड़ी राजनेतिक घटना है इससे पहले 2 फरवरी को मुंबई के हिल लाइन पुलिस थाने के अंदर बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को किसी जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस घटना में पुलिस ने विधायक उनके बेटे सहित तीन आरोपियों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार किया था बाद में पुलिस ने उन्हें उल्लासनगर कोर्ट में पेश किया था कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था।

इधर शिवसेना उद्धव गुट के सांसद एवं प्रवक्ता संजय राउत ने इस हत्या और फायरिंग की वारदात के बाद डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस से इस्तीफा मांगा है।

read more
error: Content is protected !!
Exit mobile version