-
ग्वालियर में दूध बेचने निकले युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
-
मामला जमीन विवाद का दो आरोपी नामजद
-
गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने लगाया जाम
ग्वालियर– मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दूध बेचने वाले एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई यह हत्या जमीन विवाद के चलते पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर ही चक्का जाम कर दिया।
चक्का जाम कर रहे मृतक के परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और उनके परिवार को सुरक्षा मुहिया कराई जाए। काफी जद्दोजहद के बाद दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के पुलिस के आश्वासन पर म्रतक के परिजन और ग्रामीण माने।
दरसअल आज बुधवार की सुबह महाराजपुरा गांव झारेना में रहने वाले सिकंदर लोधी दूध बेचने के लिए अपने गांव से शहर के लिए निकला था। वह जब अपने साथी रामदीन कुशवाह के साथ जा रहा था कि तभी कार से सवार होकर आए गिरगांव के देशराज गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर अपने साथियों के साथ उतरा और सिकंदर को पकड़कर गोली मार दी।
इसी बीच उसका साथी रामदीन कुशवाह भी घायल हो गया। वही हत्या कर सभी बदमाश वह से फरार हो गए। बताया जा रहा कि सन 1986 से लोधी और गुर्जर परिवार के बीच जमीन जोतने पर यंहा दुश्मनी चल रही है।
1993 में लोधी पक्ष ने गुर्जर परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी थी और तभी से यंहा दुश्मनी और गहरी हो गई। वही जब इस हत्या की जानकारी जैसे ही गांव और परिवार के लोगों को लगी तो वहां मौके पर जा पहुंचे जहां आक्रोशित परिवार और गांव के लोगों ने रोड पर ही चक्का जाम कर दिया।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर आ गया कई घंटों तक लोगों ने चक्का जाम नहीं खोला उनकी मांग थी कि उनके परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें एक लाइसेंसी बंदूक दी जाए साथ ही हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।
जिस पर पुलिस ने परिवार को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। तब जाकर आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम को खोल दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।