ग्वालियर- आगनवाडी केंद्र में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने सालों तक महिला का शारीरिक शोषण किया। जब महिला की नौकरी नहीं लगी और आरोपी की धमकियां बढने लगी तो उसने शनिवार को बहोडापुर थाने में आरोपी सतेंद्र जैन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। दरअसल शहर के नई सडक इलाके में रहने वाली एक महिला 2009 में बहोडापुर में रहने वाली सतेंद्र जैन के संपर्क में आई थी। सतेंद्र ने महिला को भरोसा दिलाया था कि वो उसे आगनवाडी कार्यकर्ता बनवा देगा।
ये कहते हुए उसने महिला का भरोसा जीता और उससे शारीरिक संबंध बना लिए। ये सिलसिला करीब 8 साल तक चलता रहा। ना तो महिला की नौकरी लगी और ना ही सतेंद्र का शोषण बंद हुआ लिहाजा परेशान होकर महिला पुलिस थाने पहुंची और सतेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी सतेंद्र जैन फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।