नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज देश को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान आगे आतंकी गतिविधियों को बढ़ाता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है समाप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, पाकिस्तान से बात होगी तो अब केवल आतंक और POK पर ही बात होगी।
ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार बोलते हुए कहा सेना का पराक्रम देश की हर बहन बेटी को समर्पित है 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बरबरता दिखाई उसने देश – दुनिया को झकझोर दिया छुट्टियां मना रहे सैलानियों को धर्म पूछकर परिवार और बच्चों के सामने ही बेरहमी से मार दिया गया,यह आतंक का बहुत ही घिनौना और क्रूरता भरा चेहरा है यह देश को तोड़ने की कुत्सित कोशिश थी इस हमले के बाद देश के हर नागरिक हर वर्ग राजनैतिक दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कार्यवाही के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारतीय सेना को खुली छूट दी आज आतंकवादी और हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है।
उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर देश की भावनाओं का प्रतीक और न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है 6 -7 मई को इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा और भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकाने और ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया आतंकियों ने सपने में भी नही सोचा होगा कि भारत इतना बड़ा फैसला लेगा। लेकिन जब देश एकजुट होता है तो देश सर्वोपरि होता हैं तब यह फौलादी फैसले लिए जाते है। भारतीय सेना के हमलों से आतंकी ठिकानों के साथ उनका हौसला भी थर्रा गया जो बहावलपुर और मुदीरके टेररिज्म की फैक्ट्री थे 9/11 हो ,लंदन और भारत और अन्य आतंकी हमलों के तार इन्हीं ठिकानों से जुड़े थे। आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा इसलिए भारत ने यह आतंक के ठिकाने उजाड़ दिए और खूंखार 100 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया और जो आतंक के आंका खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे उन्हें एक झटके में खत्म कर दिया। भारत की इस कार्यवाही से पाक घोर निराश और हताशा से घिर गया और बौखला गया उसने इस बौखलाहट में एक दुस्साहस किया और आतंक के खिलाफ कार्यवाही पर भारत के साथ देने के बजाय उसने भारत पर ही हमला कर दिया उसने रिहाईशी इलाकों सहित मंदिर गुरुद्वारों और स्कूल पर भी हमला किया और उसने हमारे सैन्य सेंटरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन इस कार्यवाही से पाक खुद बेनकाब हो गया दुनिया ने देखा पाक के ड्रोंस मिसाइल भारतीय सेना के सामने तिनके के समान बिखर गए उन्हें हवा में ही नाकाम कर दिया गया।
पीएम मोदी ने कहा भारत ने पाकिस्तान के सीने पर बार किया और जिसपर उसे घमंड था इसे तबाह कर दिया जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था। भारत की कार्यवाही के बाद पाकिस्तान दुनिया के देशों के सामने बचाने की गुहार लगाने लगा 10 मई की दोपहर उसने हमारे DGMO से संपर्क किया और कहा आगे इसकी तरफ से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य कार्यवाही नहीं होगी। हमने फिलहाल अपनी सैन्य कार्यवाही को स्थगित किया है आगे पाक क्या रवैया अपनाता है हम देखेंगे।
पीएम मोदी ने कहा हमारी आर्मी एयरपोर्ट बीएसएफ अर्धसैनिक बल सभी एलर्ट पर है ऑपरेशन सिंदूर, आतंक और उन्हें शरण देने वालों के खिलाफ हमारी नई नीति है यदि आगे आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा और ऐसी शक्ति शाली कार्यवाही करेंगे जहां से आतंक की जड़े निकलती उसे ही खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा दूसरा, भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैक मेल नहीं सहेगा और यदि पाक नहीं माना तो भारत इस शक्ति को भी खत्म कर देगा पाक को चाहिए वह न्यूक्लियर शक्ति को समाप्त कर दे। उन्होंने कहा भारत आतंक और उसकी सरपरस्ती करने वाले आकाओं को अलग अलग नहीं देखता हमने देखा कि आतंकियों के जनाजो में आतंकी संगठन और पाक के बड़े सैन्य अफसर शामिल हुए। हम भारतवासियों को सुरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठाते रहेंगे और हमारे सैनिक रेगिस्तान और पहाड़ों पर तैनात रहकर नजर रखेंगे।
हमारी एकजुटता और एकता हमारी बड़ी शक्ति है हम मानते है यह युग युद्ध का नहीं लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नही है इसके खिलाफ हमारी जीरो टॉरलेंस की गारंटी है लेकिन पाकिस्तान की फौज और सरकार आतंक और आतंकवादियों को खाद पानी दे रहे है यही आतंक एक दिन पाकिस्तान को ही खत्म कर देगा यदि उसे बचाना है तो उसे इन आतंकी अड्डों का सफाया करना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा भारत का मत है कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, उन्होंने साफ कहा कि आज मैं विश्व समुदाय को भी कहूंगा हमारी कोशिश होगी हमारी एक ही बात होगी तो आतंक परस्त पाकिस्तान पर होगी बात होगी तो POK पर होगी। उन्होंने कहा आज बुद्ध पूर्णिमा है उन्होंने हमें शांति का मार्ग दिखाया, शांति के मार्ग से हम शक्ति की ओर बड़े जिससे मानवता शांति और समृद्धि के साथ देश आगे बढ़े, विकसित भारत के लिए शक्तिशाली भारत का होना भी जरूरी हैं और वक्त आने पर उस शक्ति को दिखाना भी जरूरी है और हमारी सेना ने यह कर दिखाया मै उन्हें सेल्यूट करता हूं।





