नई दिल्ली/ बक्फ संशोधन विधेयक संसद में पास होने के बाद राज्यसभा में भी पास हो गया अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जायेगा। लेकिन कांग्रेस ने इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जबकि देश के कई राज्यों में इस बिल के खिलाफ आज प्रदर्शन हुए, और इस बीच यूपी में बिल का समर्थन करने वाले एक नमाजी की लोगो ने पिटाई लगा दी, वहीं गुजरात में 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात है कि बिल समर्थन करने पर जेडीयू में बगावत हो गई और पार्टी के 5 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।
संसद के बाद राज्यसभा में भी बक्फ बिल पास —
बुधवार को संसद में 12 घंटे की बहस के बाद देर रात बक्फ संशोधन बिल 232 के मुकाबले 288 सांसदों के समर्थन से पास हो गया था वहीं गुरुवार को करीब 14 घंटे की बहस के बाद रात ढाई बजे राज्यसभा में भी बिल पास हो गया बिल के समर्थन में 128 तो बिल के खिलाफ 85 सांसद रहे। इस तरह दोनों सदनों में यह विधेयक पास हो गया अब यह बिल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए पेश होगा और उसके बाद कानून में तब्दील हो जायेगा। लेकिन राज्यसभा में भी बिल को लेकर चर्चा में पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।
कांग्रेस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची —
लेकिन राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से पहले कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद ने इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली है वहीं असुदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब सुप्रीम कोर्ट जांचेगा और परखेगा कि यह बिल मुस्लिमों के हित में हैं या नहीं और कही संविधान की अवहेलना तो नहीं हुई है। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है कि यह पहला मामला नहीं है कांग्रेस मोदी सरकार की गलत नीतियों और नियत के विरोध में अन्य कानून के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट गई है और सीसीए आरटीआई, चुनाव आचरण नियम संशोधन, और 1991 पूजा स्थल एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और अब बक्फ संशोधन बिल के खिलाफ भी लेकर भी कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
बिल के समर्थन पर जेडीयू में बगावत, 5 नेताओं के इस्तीफे —
लेकिन NDA की घटक दल नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के बिल का समर्थन करने से पार्टी में बगावत की खबरें मिल रही है खासकर मुस्लिम नेताओं में भारी बेचैनी है इसके चलते पार्टी के 5 नेताओं ने जेडीयू छोड़ने का ऐलान कर दिया है जिसमें शामिल डॉ मोहम्मद कासिम अंसारी ने कहा कि बक्फ बिल का समर्थन करने से पार्टी को बिहार में भारी नुकसान होगा जिसका अंदाजा नीतीश कुमार और उनके आसपास रहने वाले नेताओं को नहीं है। जबकि तरवेज सिद्धकी अलीम ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिल का समर्थन कर हमें छोड़ा तो हम नीतीश कुमार को छोड़ रहे है। उनके अलावा नवाज मालिक, नदीम अख्तरी और एम राजू सेंगर ने भी जेडीयू से किनारा कर लिया है। दूसरी तरफ NDA के एक घटक दल आंनसू के नेता एवं झारखंड के प्रभारी अशरफ खान चुन्नू ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इधर वरिष्ठ नेता एवं सांसद ललन सिंह ने कहा है कि इन नेताओं की पार्टी और जनता में कोई अहमियत नहीं है इन्हें कोई जानता तक नहीं है इनके जेडीयू छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
जुमे पर देश में बिल के विरोध में प्रदर्शन वापस लेने की मांग, यूपी में विशेष निगरानी —
बक्फ संशोधन बिल के विरोध में जुमे की नमाज के बाद गुजरात, बिहार, झारखंड,महाराष्ट्र कर्नाटक, तेलंगाना और असम सहित कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतरे और बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
जबकि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस हाईएलर्ट पर है और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। लखनऊ में मस्जिद और दरगाहों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वही यूपी अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी को बक्फ बिल का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है उनके बहनोई की पिटाई की भी खबर आई है।
गुजरात के अहमदाबाद में सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम वर्ग के लोग सड़को पर आ जुटे और बैनर पोस्टरों के साथ उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और बक्फ संशोधन बिल वापस लेने की मांग की, इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोग हाथ में काली पट्टी बांधे थे। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कई हिस्सों में बक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए लोगों इस दौरान बक्फ बिल के विरोध वाली पट्टियां जलाई। कोलकाता के सर्कस करेंजा में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए जो हाथों में बक्फ बिल रिजेक्ट के बैनर पोस्टर लिए हुए थे।
झारखंड के रांची में इस दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला प्रदर्शनकारी बिल के विरोध में नारेबाजी करते नजर आए लोगो का कहना था यह बिल देश और मुस्लिमों के लिए सही नहीं है। बिहार के पटना और जमुई सहित कई इलाकों में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों समुदाय ने प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के मुम्बई में भी बिल के विरोध में प्रदर्शन की खबर है।
तामिलनाडु में फिल्म अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा बैत्रि कझगम के कार्यकर्ताओं ने बक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। तेलंगाना में भी जुमे की नमाज के बाद बक्फ संशोधन बिल के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जबकि असम, कर्नाटक में भी बिल के विरोध में प्रदर्शन की जानकारी मिली है।





