close
देशबिहार

बिहार में “वोट अधिकार यात्रा” शुरू, राहुल बोले यह संविधान बचाने की लड़ाई, भाजपा को उखाड़ फेंके लालू ने कहा, खुली गाड़ी में निकले राहुल – तेजस्वी

Vote Rights Yatra Bihar
Vote Rights Yatra Bihar

सासाराम/ बिहार में SIR के विरोध में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा शुरू हो गई है अगले 16 दिनों तक यह यात्रा 20 से ज्यादा जिलों की 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान सासाराम के सुअरा हवाई अड्डा मैदान में महागठबंधन के नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और माकपा नेता डी राजा सहित वामपंथी और अन्य नेता मौजूद रहे।

इस मौके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये यात्रा वोट नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है और बीजेपी और आरएसएस संविधान को मिटाने पर तुले है उन्होंने ये भी दावा किया कि बिहार के लोग वोटों की चोरी नहीं होने देंगे। क्योंकि गरीब मजदूर पर सिर्फ वोट का हक है आयोग जो कर रहा है वह पूरा देश समझ रहा है सब को पता है
चुनाव आयोग किस तरह से उनकी मदद कर रहा है उन्होंने कहा देश में बीजेपी चुनाव आयोग की मदद से वोट चोरी करा कर चुनाव जीत रही है। जहां भी चुनाव होते है यह जीतते है महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल कह रहे थे महागठबंधन जीतेगा लोकसभा में महागठबंधन जीता लेकिन 4 महीने बाद विधानसभा के चुनाव में हम उसी क्षेत्र में हारते है हमने पाया लगवाया तो मालूम हुआ 1 करोड़ वोटर जादू से पैदा हो गए। हमने जब कर्नाटक में वोट चोरी का खुलासा किया तो चुनाव आयोग हमसे हलफनामा मांगता है लेकिन बीजेपी नेताओं ने जब वोट चोरी की बात कही तो चुनाव आयोग उनसे हलफनामा नहीं मांगता।

राहुल गांधी ने कहा इलेक्शन कमीशन को हम यह नहीं करने देंगे नरेंद्र मोदी और एनडीए अरबपतियों के साथ सरकार चलाते है आपका पूरा धन इन 5 – 6 अरबपतियों को दे दिया जाता है। उन्होंने कहा आपने देखा होगा वीडियो में, मैं मरे हुए लोगों के साथ चाय पी रहा हूँ लेकिन चुनाव आयोग ने उन्हें मार डाला जो जीवित है उनका नाम सूची से हटा दिया मैने पूछा तो कहा ऊपर से आदेश आया है नरेंद्र मोदी का आदेश, चुनाव आयोग का आदेश उन्होंने बिहार के 65 लाख लोगों के वोट काट दिए अदाणी और अंबानी की मदद के लिए यह गरीब से एक वोट का हक भी छीनना चाहते है। राहुल ने आरोप लगाया चुनाव आयोग हमें सीसीटीवी फुटेज नही दे रहा 2023 में चुनाव आयोग ने कानून बना दिया मोदी शाह नहीं चाहते जो वह वोट चोरी कर रहे है उसको लेकर चुनाव आयोग पर कोई कार्यवाही हो। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी जी ने दबाव में आकर कह दिया कि जाति जनगणना करवाएंगे लेकिन मुझे पता है वे ऐसा कभी नहीं करेंगे लेकिन हम आपको 50 फीसदी आरक्षण जरूर देंगे।

वही काफी समय बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंच पर संबोधन दिया उन्होंने कहा -चोरों को हटाईये, बीजेपी को भगाईए, हमारी पार्टी को जिताईये, किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है राहुल तेजस्वी के साथ बीजेपी को उखाड़ कर फेंकना है उन्होंने बाद में अपने चुटिले अंदाज में जो कहा तो तालियां गूंज उठी।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने संविधानिक संस्थाओं को जेबी संस्था बना लिया है और अपने फायदे के हिसाब से उनका यूज कर रहे है। जबकि वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा हमें देश में लोकतंत्र की बहाली करना है न कि राजतंत्र बनाना है बाबा साहेब ने हमें वोट का अधिकार दिया लेकिन मोदी सरकार चुनाव आयोग से मिलकर वह हक छीनना चाहती है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने संविधान में कहा यह बात चोरी नहीं डकैती की जा रही हैं बिहार की जनता को चूना लगाना चाहते है बिहार के वोटर का वोट देने का अधिकार छीन रहे है पीएम के इशारे पर चुनाव आयोग वोट काटने का काम बिहार में कर रहा है चुनाव आयोग सीधा बेईमानी कर रहा है लेकिन हम लोगों के वोट देने का अधिकार और लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।

आमसभा के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव खुली गाड़ी में बैठकर सड़कों पर निकले इस दौरान वहां भारी संख्या में मौजूद हुजूम ने उनका स्वागत किया। बाद में यह नेता डेहरी पहुंचे सुरागों से मुलाकात की।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!