close
ईरानविदेश

नए साल में ईरान में हिंसक प्रदर्शन, 6 लोगों की मौत, ख़ोमेनोई के खिलाफ विद्रोह, इजराइल- मोसाद पर साजिश का आरोप

Iran War
Iran War

तेहरान / ईरान में लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हुए विरोध प्रदर्शन नए साल की शुरुआत के साथ हिंसक हो गया हैं। जिसमें अभी तक 6 लोग मारे गए है लेकिन ईरान सरकार ने कहा है कि यह ईरान के खिलाफ साजिश है जिसमें इजराइल – मोसाद का हाथ है जो शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसात्मक बनाने के लिए उकसा रहे है।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने ईरानी मीडिया और मानवाधिकार समूहों के हवाले से रिपोर्ट में बताया है कि इन प्रदर्शनों में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। गुरुवार को नए साल की शुरुआत पर प्रदर्शन ईरान के ग्रामीण इलाकों में फैल गया। पूरे देश में सड़कों पर सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं हैं। ईरानी मीडिया ने बताया है कि तेहरान के पश्चिमी इलाके में अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टों के मुताबिक ये मौतें तीन शहरों में हुईं, जहां मुख्य रूप से ईरान के लूर जातीय समूह के लोग रहते हैं। इनमें से एक मौत बुधवार को जबकि 5 लोग गुरुवार को मारे गए। सबसे ज्यादा हिंसा ईरान के लोरेस्तान प्रांत के एक शहर अजना में हुई। यह तेहरान से लगभग 300 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो में सड़कों पर जलती हुई चीजें और गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

ईरानी की एजेंसियां सक्रिय है और जांच कर रही है सरकार के मुताबिक इस आंदोलन को हिंसात्मक रूप देने में इजराइल और मोसाद का हाथ है जो प्रदर्शकारियों को हिंसा आगजनी और तोड़फोड़ के लिए उकसाने का काम कर रहे है 24 घंटों में ईरान के अलग अलग शहरों से इस साजिश में शामिल 10 प्रमुख लोगो की गिरफ्तारी की गई है ईरान सरकार का कहना है सरकार जल्द मंहगाई बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर नए रिफॉर्म्स करेगी जिससे ईरान के नागरिकों को राहत मिल सके।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!