-
विक्रांत भूरिया बने प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष, संजय यादव होंगे उपाध्यक्ष
भोपाल – युवक कांग्रेस के ऑन लाईन चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर विक्रांत भूरिया विजयी हुए हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय सिंह यादव को 20530 वोटों से हराया है। जैसा कि युवक कांग्रेस में सात साल बाद चुनावी प्रक्रिया से अध्यक्ष का फैसला हुआ हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहे संजय यादव को एआईवायसी ने उपाध्यक्ष बनाया हैं।
प्रदेश युवक कांग्रेस के तीन चरणों में यह चुनाव हुए जिसमें 10,11 और 12 दिसंबर को ऑन लाईन वोटिंग हुई थी और शुक्रवार को मतगणना शुरू हुई ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस की बेवसाइट पर जब मतों की गिनती प्रारंभ हुई तो विक्रांत भूरिया शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाये रहे जो अंत तक जारी रहा, अंत में विक्रांत भूरिया को सबसे अधिक 40850 मत मिले जबकि 20430 वोट लेकर संजय सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे इसके अलावा 13204 वोटों के साथ अजीत बौरासी तीसरे और विवेक त्रिपाठी 9827 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
इसके बाद एआईवायसी ने तय प्रक्रिया के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष बने विक्रांत भूरिया की कार्यकारिणी में संजय यादव, अजीत बौरासी, प्रतिमा मुदगल और विधायक विपिन वानखेड़े को उपाध्यक्ष बनाया है जबकि विवेक त्रिपाठी, विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशावाह, वंदना वेन और मोना कौरव और मोहम्मद जावेद को सचिव बनाया गया हैं।
जैसा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के लिये परदे के पीछे से दिग्विजय सिंह लॉबिंग कर रहे थे तो पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव के लिये पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी प्रयास रत थे। विक्रांत के प्रदेश अध्यक्ष बनने से यह स्पष्ट हो गया कि दिग्विजयसिंह की आज भी पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ हैं।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम:
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावों में निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएँ… pic.twitter.com/FD5DQeTj8F
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) December 18, 2020