close
भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर की मीटिंग में अनेक निर्णय, इस महिने 135 नाम की पहली सूची घोषित कर सकती है कांग्रेस?

Kamalnath interact PC
Kamalnath interact PC

भोपाल / कांग्रेस अगामी विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में कर्नाटक वाला फॉर्मूला अपनाने जा रही हैं जिसके तहत वह प्रदेश की 135 सीटों पर जुलाई माह में ही प्रत्याशी घोषित कर देगी खास बात है इस सूची में वह 66 सीटें भी शामिल होंगी हाल में जिसका दिग्विजय सिंह ने सर्वे किया है। पॉलिटिकल अफेयर की बुद्धवार को हुई बैठक में इसे हरी झंडी देने के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी जुलाई में ही उम्मीदवार घोषित करेगी, माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक कांग्रेस के 135 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट आ सकती है, जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कमजोर 66 सीटों पर सबसे पहले नाम तय करेगी, इसके लिए दिग्विजय सिंह ने 66 सीटों की रिपोर्ट सौंप दी है, उम्मीदवारों के नाम तीन चरणों में घोषित किए जाएंगे, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को लेकर राहुल गांधी की टीम भी सक्रिय है,पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की तर्ज पर पहले उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी, इसके बाद अंतिम दौर में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी नेताओं का सोच है कि जल्दी नाम घोषित होने से प्रत्याशियों को समुचित समय मिलेगा और उससे आगे की रणनीति बनाने के साथ अन्य बचे नामों को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर 2 घंटे से अधिक समय तक राजनीतिक मामलों की समिति महत्वपूर्ण बैठक हुई एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी

पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लग जाने की बात कही उन्होंने मुद्दे गिनाते हुए कहा प्रदेश जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसलिए उसने भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी एवं महिला अत्याचार और अन्य अपराधों में प्रदेश काफी आगे है। किसान युवा महिलाएं सभी परेशान है भविष्य में कांग्रेस सरकार प्रदेश को इस स्थिति से मुक्ति दिलाएगी। पटवारी ने मीडिया को बताया बैठक में एक एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगी उन्होंने कहा सभी ओपिनियन पोल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में। उन्होंने कहा कांग्रेस अब तक के सबसे मजबूत संगठन के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी महासचिव जेपी अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,अरुण यादव, सुरेश पचौरी, डॉ।गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति कांतिलाल भूरिया, शोभा ओझा, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र चौधरी अजय सिंह राहुल भैया, सज्जन सिंह वर्मा विवेक तंखा, रामेश्वर नीखरा के पी सिंह कक्काजू महेंद्र जोशी उपस्थित थे।

Tags : CongressElections

Leave a Response

error: Content is protected !!