नई दिल्ली/ BCCI ने आज 9 सितंबर से होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है टीम का कप्तान सूर्य कुमार यादव को बनाया गया है और टीम में 15 सदस्य शामिल है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा जबकि भारत का पाकिस्तान से 14 सितंबर को मुकाबला होगा। जो दुबई में खेला जायेगा। इस बार भारत एशिया कप का मेजबान है पाकिस्तान के भारत में आने से इंकार के बाद यह टूर्नामेंट UAE में आयोजित हो रहा है।
भारत के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने आज एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की है उन्होंने बताया टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव को सौंपी गई है जबकि टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है टीम में दो विकेट कीपर दो ऑल राउंडर ,तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज शामिल किए गए है । जबकि 5 रिजर्व खिलाड़ी होंगे। इस दौरान कप्तान सूर्यकमार यादव भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।
चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर के मुताबिक भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान) संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शुभम दुबे, शुभमन गिल जीतेश शर्मा (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम् दुबे, हार्दिक पांड्या,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चंद्रवती, अर्शदीप सिंह हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह शामिल है इनके अलावा 5 रिजर्व खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल,वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और रियान पराग को रखा गया है।
जैसा कि एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू हो रहा है भारत इस बार के एशिया कप का मेजबान है पाकिस्तान के भारत आने से इंकार के बाद एशिया कप का आयोजन UAE में होगा। भारत को ग्रुप A में रखा गया है इस ग्रुप में भारत के अलावा ओमान,पाकिस्तान और यूएई की टीमें शामिल है 14 सितंबर को भारत का पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होगा जो दुबई (UAE) में खेला जायेगा। वही जसप्रीत बुमराह ने टी 20 में वापसी की है वह 2024 में खेले गए एशिया कप में खेले थे। जबकि पंजाब को आईपीएल फायनल में जगह दिलाने वाले दिग्गज खिलाड़ी श्रेयश अय्यर को एशिया कप की टीम में नहीं चुना गया है।
🚨 A look at #TeamIndia‘s squad for #AsiaCup 2025 🔽 pic.twitter.com/3VppXYQ5SO
— BCCI (@BCCI) August 19, 2025





