close
बालाघाटमध्य प्रदेश

बालाघाट में बाघ ने किया किसान का शिकार, शरीर का निचला हिस्सा खा गया, दो बार दहाड़ा, ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा

Tiger Attack
Tiger Attack

बालाघाट/ मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार को सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीट कर ले गया बाघ ग्रामीण के निचले हिस्से को खा गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यह घटना बालाघाट जिले की कटंगी फॉरेस्ट रेंज के नजदीक कुड़वा कॉलोनी की है ग्रामीणों के मुताबिक वह रोज की तरह शनिवार को सुबह 5 बजे खेत पर काम करने पहुंचे गये थे। करीब 6 बजे अचानक बाघ ने पीछे से प्रकाश पाने (45 साल) पर हमला कर दिया, यह देखकर हम लोग चिल्लाने लगे और वहां से भागे कुछ दूर जाकर हमने बाघ के ऊपर पत्थर फेंककर बाघ को भगाने की कोशिश की लेकिन बाघ प्रकाश को जबड़े में दबाकर उसे घसीटता हुआ खेत के अंदर ले गया और बैठ गया बताया जाता है उसने प्रकाश के निचले हिस्से को खा लिया। इस बीच उसने दो बार दहाड़ भी लगाई।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा है उनका कहना है कि हम लोग एक हफ्ते से वन विभाग के अधिकारियों को बता रहे थे कि क्षेत्र में एक बाघ घूम रहा है लेकिन वन विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया। दो दिन पहले बाघ ने एक बकरी का शिकार किया था हमने इसकी सूचना बीट गार्ड को दी थी लेकिन उसने कहा बकरी को ही तो खाया है किसी आदमी का शिकार तो नहीं किया लेकिन अब दो दिन बाद बाघ ने एक आदमी को मार डाला। यह वन विभाग की लापरवाही से हुआ ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी बाघ के हमले में कई मौतें हो चुकी है। इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने वन चौकी का घेराव कर प्रदर्शन भी किया इस बीच गुस्साए गांव वासियों ने बीट गार्ड गुलाब सिंह को पकड़कर उसकी मारपीट भी कर दी।

कटंगी थाना प्रभारी कौशल सूर्या ने बताया कि मृतक प्रकाश पाने का शव बरामद कर लिया गया है ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इधर फॉरेस्ट रेंजर बाबूलाल ने कहा है कि मृतक किसान कुड़वा गांव का रहने वाला है और उसके शरीर के के हिस्सों में गहरे जख्म के निशान है बाघ ने उसने निचले हिस्से और जांघ का काफी हिस्सा खा लिया है।

इधर एसडीएम मधुकर राव ध्रुवे ने कहा है कि किसान को बाघ खींचकर खेत में कुछ दूरी पर ले गया और उसे मारकर खा गया उन्होंने बताया बाघ चूंकि खूंखार हो गया है और आगे कोई घटना न हो इसके लिए उसे पकड़ा जायेगा इसके लिए फॉरेस्ट विभाग की रेस्क्यू एवं ट्रेंकुलाइज टीम को पिंजरा और अन्य संसाधनों के साथ बुलाया गया है जल्द इस बाघ को पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने बताया फिलहाल पंचायत की तरफ से मृतक के परिवार को 5 हजार की आर्थिक सहायता दी गई है वन विभाग की तरफ से भी पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाएंगी।

Tags : Tiger Attack
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!