close
ग्वालियरमध्य प्रदेश

तीन केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मंगलवार को ग्वालियर में, 609 करोड के विकास कार्यो का होगा शिलान्यास

kendriya mantri shri tomar vimanpatan salahkar samiti ki meeting me

ग्वालियर- ग्वालियर में 609 करोड़ 41 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं स्वच्छता समागम कार्यक्रम का आयोजन 6 जून को होगा। यह आयोजन केन्द्रीय पोत परिवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक व संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान करेंगे। केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिहं तोमर इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

kendriya mantri shri tomar dwara swachata samagam karyakram sthal ka jayaja (1)

ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर शाम 5 बजे आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री रामपाल सिंह, किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन, प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री दीपक जोशी, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा, ग्वालियर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, विधायकगण नारायण सिंह कुशवाह, भारत सिंह कुशवाह, इमरती देवी, लाखन सिंह, मुरैना जिले के विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चैधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन एवं ग्वालियर नगर निगम के सभापति राकेश माहौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इन आरओबी, सड़क और विकास कार्यों का होगा शिलान्यास
 विवेकानंद नीडम रोड़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, लागत 42 करोड़ 80 लाख।
 रेसकोर्स रोड़-तानसेन नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज लागत 35 करोड़ 81 लाख
 शताब्दीपुरम मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज लागत, 20 करोड़ 73 लाख ।
 मलगढ़ा (भदरौली) मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, लागत 23 करोड़ 70 लाख ।
 मुरैना शहर में एबी रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.-3 पर फ्लाई ओवर, लागत 116        करोड़
 रायरू से नयागाँव तक का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण, लागत लगभग 155 करोड़ ।
 एनएच-75 पर सिमरिया टेकरी से हरीपुरा मार्ग सड़क लागत 63 करोड़ 13 लाख।
 मोहना कस्बे के भीतर सड़क निर्माण, लागत 22 करोड 89 लाख ।
 जौरासी हनुमान जी मंदिर मार्ग पर सड़क निर्माण, लागत 4 करोड़ 14 लाख ।
 सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी भवन निर्माण, लागत 40 करोड़ 10 लाख ।
 प्लास्टिक पार्क बिलौआ, लागत 84 करोड़ 43 लाख।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!