close
देशमध्य प्रदेश

शहडोल के ब्यौहारी रेंज के सनोसी और डोंडा के जंगल में जंगली हाथियों ने एक महिला समेत तीन को कुचला, मौत

Elephant Attack
Elephant Attack

शाजापुर / शहडोल के ब्यौहारी फॉरेस्ट रेंज के जंगल में जंगली हाथियों ने एक महिला सहित तीन लोगों को कुचलकर मार डाला, एक ग्रामीण को तो उसकी पत्नी के ही सामने हाथियों ने बुरी तरह से कुचल दिया उसने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जाता है यह ग्रामीण जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। खास बात है जब फॉरेस्ट और पुलिस टीम पहली जगह मौके पर पहुंची तभी दूसरी घटना की उसे जानकारी मिली।

सोमवार को जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के सनोसी और डोंडा के जंगल में ग्रामीण जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे तभी जंगली हाथियों ने उनपर हमला बोल दिया। सनोसी गांव का रहने वाला उमेश कोल अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था जब पति पत्नी तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे तभी एकाएक बांधवगढ़ रिजर्व की ओर से दो जंगली हाथी आ गए उन्हें देखकर पत्नी ने दौड़ लगा दी और वह एक पेड़ पर चढ़ गई लेकिन उमेश हाथियों के सामने पड़ गया, हाथियों ने उसकी पत्नी के सामने ही उसको पकड़कर पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सनोसी से एक किलोमीटर दूर डोंडा के जंगल में भी हाथियों ने एक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी जान चली गई । बताया जाता है पास के गांव की देवगुनिया बैगा पत्नी एतु बैगा (45 साल) जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी तभी जंगली हाथी उसके करीब पहुंच गए वह उन्हें देखकर जोर से चीखी लेकिन आक्रामक हाथियों ने उसे कुचल दिया।

एक किलोमीटर के दायरे में हुई दो घटनाओ की खबर मिलने के बाद पुलिस – प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके पर आ गई।

फॉरेस्ट के एसडीओ रेशम सिंह ध्रुवे ने बताया कि ब्यौहारी रेंज में तीसरी घटना भी हुई है जिसमें जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया 80 वर्षीय मोहन लाल पटेल मारा गया जब वह तेंदूपत्ते टॉड रहा था तभी जंगली हाथियों ने उसकर हमला बोल दिया और हाथियों के कुचलने से उसकी मौत हो गई। एसडीओ ने बताया कि हाथियों ने जिन दो ग्रामीणों को कुचलकर मार वह नए है और सोमवार की सुबह यह बांधवगढ़ रिजर्व से निकलकर बनास नदी होते हुए संजय टाईगर रिजर्व के जंगल की ओर जा रहे थे तभी बीच जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहे दो ग्रामीणों को इन्होंने मार डाला एसडीओ के अनुसार मृतकों के परिजनों को फिलहाल 50 – 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।

बताया जाता है ब्यौहारी परिक्षेत्र के वन क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड पिछले दो महीने से घूम रहा है जिनकी निगरानी के लिए वन विभाग ने तीन टीमों का गठन कर उन्हें तैनात किया है इसके बावजूद भी जंगली हाथियों ने तीन लोगों पर हमला कर उनकी जान ले ली।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!