close
भोपालमध्य प्रदेश

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को धमकी, कॉल करने वाला बोला तू जल्द मरने वाला हैं घर भी टूटेगा, डीजीपी से की शिकायत

Govind singh Ex Minister
Govind singh Ex Minister

भिंड,भोपाल / पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली हैं साथ ही उनके मकान को तोड़ने का भी बोला गया है। 25 जुलाई को सुबह 9.10 बजे उन्हें एक नंबर से कॉल आया फोन करने वाले ने कहा गोविंद सिंह तू जल्दी मरने वाला है तेरा घर भी तोड़ दिया जायेगा।

इस धमकी भरे कॉल के बाद डॉ. गोविंद सिंह ने मध्यप्रदेश के DGP को लिखित में शिकायत की हैं। जिसमें उन्होंने पूरी बात बताते हुए कहा है कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह की धमकी देना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और कॉलर की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।

कांग्रेस नेता डॉ. सिंह ने बताया कि, मेरे पास उत्तर प्रदेश के नंबर से कॉल आया था फोन करने वाला अभद्र भाषा उपयोग करते हुए कहा, तू जल्द ही मरने वाला है साथ ही कॉलर ने यह भी कहा कि मेरा मकान भी तोड़ दिया जायेगा फोन पर शैलेन्द्र चौहान और उत्तर प्रदेश का विवरण प्राप्त हुआ है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!