नई दिल्ली/ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने मैच भारत से बाहर किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया था। यह प्रस्ताव वोटिंग के लिए रखा गया, जिसमें BCB को करारी हार का सामना करना पड़ा। 16 में से सिर्फ दो देश बांग्लादेश के साथ खड़े नजर आये। अब ICC बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी 20 वर्ड कप में खेलने का मौका दे सकती है।
बांग्लादेश के बोर्ड ने भारत के बजाय श्रीलंका या अन्य किसी प्रतिभागी देश में वर्ड कप के मैच कराने की मांग इंटरनेशनल क्रिकेट कासिंडिल (ICC) बोर्ड के सामने रखी थी कुल 16 देशों की वोटिंग में से 14 ने बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया, जबकि सिर्फ 2 देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इसके समर्थन में मतदान किया।
ICC ने अब BCB से साफ कहा है कि वह इस फैसले की जानकारी अपनी सरकार को दे।साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर बांग्लादेश इस मुद्दे पर अड़ा रहता है और भारत में खेलने से इनकार करता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा।
बताया जाता है ऐसी स्थिति में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है। ICC इस पूरे मामले को लेकर बेहद सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
यह पहले की खबर भी पढ़ें —
T 20 वर्डकप खेलने भारत नहीं आयेगा बांग्लादेश, ICC को मेल कर श्रीलंका में मैच कराने की मांग की,मुस्तफिजुर को IPL से हटाने पर फैसला
ढांका, नई दिल्ली/ बांग्लादेश टी 20 वर्डकप खेलने अब भारत नहीं आयेगा। यह जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने दी है BCB ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से भारत में खेले जाने वाले अपने सभी मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है जैसा कि बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर BCB ने यह फैसला लिया है।
अब ICC को निर्णय लेना है कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में होंगे या नहीं। युनुस सरकार के खेल सलाहकार (खेलमंत्री) आसिफ नजरूल ने सोशल मीडिया पर इस बाबत जानकारी देते हुए BCB के फैसले का स्वागत किया है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि भारत में बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड ने सरकार से सलाह लेने के बाद यह फैसला लिया है कि हमारी टीम वर्ड कप खेलने भारत नहीं जायेगी। बोर्ड ने इस संबंध में इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड को (ICC) को भी ऑफिशियल मेल भेज दिया है हम अपनी टीम के सभी मैच श्रीलंका में कराना चाहते है हमने ICC को अपने प्लेयर्स की सुरक्षा बाबत अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।
टी 20 विश्व कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सयुक्त मेजबानी में शुरू हो रहा है मैचों का शिड्यूल जारी हो चुका है उसे बदला जाना आसान नहीं है सभी टीमों के टिकट पहले से ही बिक चुके हैं बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज में सभी चार मुकाबले भारत के शेड्यूल में ही है जिसमें 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर होना है जबकि एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा।
T20 वर्डकप में बांग्लादेश का शेड्यूल –
1. बेस्टइंडीज 7 फरवरी ईडन गार्डन कोलकाता
2. इटली 9 फरवरी ईडन गार्डन कोलकाता
3. इंग्लैंड 14 फरवरी ईडन गार्डन कोलकाता
4. नेपाल 17 फरवरी वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
बांग्लादेश का खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर-
3 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाड़ी मुसाफिजुर रहमान जो IPL में KKR टीम के खिलाड़ी थे उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। बताया जाता है बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत में उन्हें हटाने की मांग की गई थी उसके बाद बीसीसीआई ने KKR से अपनी टीम से उन्हें हटाने को कहा था। जैसा की KKR अभिनेता शाहरुख खान की टीम है जिसमें उनके 55 फीसदी शेयर है जबकि 45 फीसदी शेयर प्रीति जिंटा और अन्य लोगों के है।
भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनीतिक हालात का असर अब क्रिकेट पर भी साफ दिखने लगा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा और भारत विरोधी माहौल को देखते हुए BCCI ने कड़े कदम उठाए हैं। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। टीम इंडिया को इस साल बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है।





