अलवर / राजस्थान के अलवर में उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसी घटना की पुनरावृत्ति हुई है जिले के ख़ैतल तिजारा में एक घर में नीले ड्रम में एक व्यक्ति की लाश मिली है जिसे नमक डालकर गलाने की कोशिश भी आरोपियों ने की है घटना के बाद मृतक युवक की पत्नी उसके तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा तीन दिन से लापता है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया और वह तफ्तीश के साथ गायब लोगों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक हंसराज उर्फ सूरज नामक युवक अलवर जिले के खैतल तिजारा में रहने वाले राजेश शर्मा के घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में डेढ़ माह से किराए से रह रहा था उसके साथ उसकी पत्नी सुनीता और तीन बच्चे भी थे हंसराज किशनगढ़ बास में एक ईट भट्टे पर मजदूरी कर अपना घर चलाता था।
बताया जाता है हंसराज को नशे की लत थी और मकान मालिक का लड़का जितेंद्र और हंसराज साथ बैठकर शराब पीते थे। बताया जाता है आज मालिक की पत्नी मिथलेश को जब बदबू आई तो वह ऊपर छत पर गई और उसने देखा कि कमरे बाहर रखे नीले ड्रम से तेज दुर्गंध आ रही है और उसपर एक पत्थर रखा है उसने शक होने पर अपने दूसरे बेटे के जरिए पुलिस को सूचना दी।
खबर मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और खोजबीन करने पर पता चला कि जिस ड्रम में से बदबू आ रही है उसमें एक लाश है पुलिस एसओ ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के साथ फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस के मुताबिक ड्रम में से शव को बाहर निकाला गया तो जांच में पाया गया उसे गलाने के लिए ड्रम में लाश के ऊपर नमक डाला गया है और एक धारदार हथियार से मृतक हंसराज का गला काटा गया है संभवतः जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने जब खोजबीन की तो पता चला कि मृतक हंसराज उर्फ सूरज की पत्नी सुनीता और उसके तीन बच्चे शनिवार से ही गायब है साथ ही मकान मालिक राजेंद्र शर्मा का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से लापता है। पुलिस को आशंका हैं कि इस वारदात में राजेंद्र और मृतक की पत्नी का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने हंसराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना हैं पीएम रिपोर्ट के बाद अन्य तथ्य उजागर होंगे।
पुलिस डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि नीले ड्रम में एक व्यक्ति हंसराज का शव मिला है जिसका गला कटा हुआ है उसके शव को नमक डाल कर गलाने का प्रयास भी किया गया है फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता मामला कायम कर जांच में ले लिया है पुलिस मृतक की लापता पत्नी और मकान मालिक के बेटे राजेंद्र की तलाश करेगी उनके मिलने और पूछताछ के बाद इस राज से पर्दा उठने की संभावना है। पुलिस ने इस हत्या की वारदात में मृतक की पत्नी और राजेंद्र के शामिल होने से इंकार भी नहीं किया है।





