धार / मध्यप्रदेश के धार में एक युवती का शव भूसे के ढेर में दबा मिला है। आसपास के लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को खबर की तब पता चला। पुलिस को इसकी हत्या की आशंका ही पुलिस जांच में जुटी है लेकिन उसका पति भी गायब है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह घटना धार के इमलीबन इलाके में सामने आई है स्थानीय लोगों ने दुर्गंध आने पर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जब खोजबीन की तो भूसे के ढेर से एक महिला का शव निकला। पुलिस की आशंका है कि यह शव 48 घंटे से ज्यादा पुराना है मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची उसने बारीकी से घटना स्थल का जायजा लिया महिला के शरीर पर चोटों के भी पाए गए है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है।
बताया जाता है मृत महिला सुनीता अपने पति रमेश के साथ इमलीबन क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन चार दिन से जब वह दिखी नहीं तो पड़ोसियों ने उसके पति से पूछा भी लेखी उसने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।
सीएसपी समीर वास्कले ने कहा है कि शव कम से कम 48 घंटे पुराना है पुलिस को हत्या लिए जाने की आशंका है लेकिन मौत की असली बजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी पुलिस मृतका के पति रमेश की भी तलाश करेगी जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।





