close
गुरुग्रामहरियाणा

इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर हत्या की, एकेडमी चलाने से पिता दीपक यादव था नाराज

Tennis player shot dead

गुरुग्राम / हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी बताया जाता है राधिका के टेनिस एकेडमी चलाने से वह गुस्सा था कारण लोग उसे बेटी की कमाई से मौज करने का उलाहना देते थे। पुलिस ने पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है राधिका को पिता दीपक यादव ने अपनी लायसेंसी पिस्टल से 5 गोलियां मारी जिसमें एक उसके कंधे पर और तीन गया उसकी पीठ में लगी जबकि एक मिस फायर हो गया। इस दौरान राधिका ने भागने की नाकामयाब कोशिश भी की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राधिका टेनिस की एकेडमी चलाती थी जिससे अच्छी आय हो रही थी जिसको लेकर पिता दीपक यादव को लोग ताने मारते और कहते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है इससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में और गुस्से में था।

परिजनों के मुताबिक एकेडमी खोलने के लिए बेटी राधिका को दीपक यादव ने ही सबा करोड़ की राशि दी थी लेकिन महीने भर बाद ही वह राधिका पर एकेडमी बंद करने का दबाव बनाने लगा बताया जाता है एकेडमी को लेकर पिछले 15 दिन से रोजाना बाप बेटी के बीच तकरार और झगड़ा हो रहा था, गुरुवार को पिता ने फिर उससे एकेडमी बंद करने की जिद्द की दोनों के बीच जोरदार बहस हुई और इस बीच गुस्से में आए दीपक ने राधिका को गोली मार दी।

गुरुग्राम के बाजीरावाद गांव के सेक्टर 57 के सियोरिटी गार्ड ने बताया कि गोली मारने के बाद दीपक यादव घर से बाहर आए और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को मार दिया है। घटना गुरुवार सुबह की है इस दिन राधिका की मां मंजू का जन्म दिन भी था।

राधिका के चाचा और दीपक के छोटे भाई कुलदीप यादव ने एफआईआर दर्ज कराई है उसने पुलिस को बताया कि वह बाजीरावाद गांव स्थित मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहता है जबकि उसके बड़े भाई दीपक यादव अपनी पत्नी मंजू और बेटी राधिका के साथ रहते है पहले फ्लोर पर रहते है गुरुवार को सुबह दीपक का बेटी राधिका के साथ एकेडमी को लेकर विवाद हुआ था। उस समय राधिका किचन में खाना बना रही थी विवाद के दौरान दीपक ने अपनी लायसेंसी पिस्टल से उसे गोली मार दी, गोलियो की आवाज सुनकर वह भागकर पहली मंजिल पर गया तो देखा राधिका खून से लथपथ किचन में गिरी पड़ी हुई है मै और मेरा बेटा तुरंत राधिका को एशिया मेरीगो हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जबकि शुरू में सोशल मीडिया में रील बनाने को लेकर हत्या की खबर आई थी लेकिन फिलहाल पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस ने गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में राधिका के शव का पोस्टर्माटम कराया। तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने उसका पीएम किया जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया जिसका उन्होंने अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है।

इस हत्याकांड के लिए कहा जाए तो समाज के लोग ज्यादा जिम्मेदार है जिन्होंने अपने पुराने और दकियानूसी कटाक्षों के चलते एक पिता पर इतना दबाव बनाया कि वह लोकलाज के चक्कर में अपनी ही बेटी का कातिल बन गया। इस वारदात से यह भी साफ होता है कि आज के आधुनिक युग में भी लोग पुराने विचारों को अभी छोड़ नहीं पाए है।

Tags : Crime
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!