दुबई / दुबई के एयर शो के दौरान भारतीय फाइटर जेट तेजस उड़ान भरने के दौरान अचानक क्रेश हो गया और गिरते ही उसमें आग लग गई इस हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने इसकी पुष्टि की है साथ ही घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वारी होगी।
दुबई में आयोजित एयर शो में डेमो फ्लाइट के दौरान अल मकबूल एयरपोर्ट पर भारतीय फाइटर बिनान तेजस उड़ान भरने के बाद आकाश से जब नीचे डायरेक्शन में उतर रहा तो एकाएक बेकाबू हो गया और नियंत्रण खो बैठा और सीधा नीचे आ गया और क्रेश हो गया और गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई और देखते ही देखते विमान आग का गोला बम गया गया और काला धुंआ देखा गया एक रिपोर्ट के मुताबिक तेजस का पायलट निगेटिव G फोर्स टर्न से रिकवर नहीं कर पाए घटना के वीडियो में साफ दिखा कि विमान सीधे नीचे गिरा और उसमें कोई ग्लाइडिंग नहीं दिखी यानी रिकवर फेल रही और विमान फ्री फॉल में चल गया। भारतीय समय अनुसार यह हादसा शुक्रवार को दोपहर 3.40 बजे हुआ। भारतीय वायु सेना ने बताया कि इस घटना में फाइटर जेट के पायलट की मौत हो गई और इस हादसे की कोर्ट ऑफ इनक्वारी के आदेश दे दिए गए है।
यह दूसरा मौका है जब तेजस फाइटर जेट क्रेश हुआ है इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकणन मो युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने से तेजस फाइटर विमान क्रेश हो गया था।
जैसा कि भारतीय फ़ाइटर विमान तेजस 2000 किलोमीटर तक की गति से उड़ान भर सकता है यह डिफेंस के साथ अटैक भी कर सकता है जो 8 से 10 मिसाइल दागने की क्षमता रखता है इसका इंजन अमेरिका से आयात होता है। खास बात है तेजस ने इसने 2001 में आकाश में पहली उड़ान भरी थी।





