close
उत्तर प्रदेश

ताज अदभुत और प्रेरित करने वाला, ट्रंप और मिलानिया निहारते रहे ताजमहल की खूबसूरती

  • ताज अदभुत और प्रेरित करने वाला

  • ट्रंप और मिलानिया निहारते रहे ताजमहल की खूबसूरती

आगरा– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मिलानिया ट्रंप सोमवार को आगरा पहुंचे और उन्होंने प्रेम के प्रतीक ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया ताजमहल कीं ख़ूबसूरती और उसपर उकेरी गई कला से राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी काफी प्रभावित दिखे और उसे निहारते रहे।

इस मौके पर उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी साथ थे ट्रंप परिवार करीब एक घंटे यहां रहा। ट्रंप ने ताजमहल देखने के बाद विजिटर बुक में अपनी प्रतिक्रिया में ताजमहल की इमारत को अदभुत बताते हुए इसे प्रेरित और चमत्कृत करने वाली निरूपित किया और लिखा कि यह भारत की धनी और विविधतापूर्ण संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है …धन्यवाद भारत।

खेरिया एयरबेस पर ट्रंप और प्रथम महिला मिलानिया की अगवानी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों से आये करीब ढाई सौ कलाकारों ने उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ट्रंप परिवार के सामने दी जिसमें ढोल नगाड़ों और मृदंग की सुमधुर धुनों पर मयूर नृत्य राई और धोबिया लोक नृत्य,और बमरसिया नृत्य लोक कलाकारों ने पेश किए जिससे वहां लोक उत्सव जैसा माहौल बन गया।

वही ट्रंप परिवार यह सांस्कृतिक आयोजन देखकर मंत्र मुग्ध हो गया। जबकि एयरबेस से लेकर ताजमहल के बीच 13 किलोमीटर के दायरे में अमेरिका और भारत के झंडे बधाई संदेश के होडिंग लगे थे।सड़क के दोनों ओर ब्रज अवध के कलाकार ट्रंप के स्वागत में कृष्ण लीला और रास का मंचन कर रहे थे साथ ही 15 सौ स्कूली बच्चे हाथों में दोनों देशों के झंडे लहरा रहे थे।

Leave a Response

error: Content is protected !!