close
नेपाल

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला पीएम बनी, शपथ ली, राष्ट्रपति ने 6 महीने में चुनाव कराने का किया ऐलान

Nepal PM Karki
Nepal PM Karki

काठमांडू / सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बन गई है। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने उन्हें शुक्रवार रात शपथ दिलाई। लेकिन उनके साथ किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। इस दौरान राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि, अगले 6 महीने के अंदर देश में लोकसभा चुनाव होंगे।

नेपाल में आंदोलन कर ओली सरकार को हटाने वाले Gen – Z के युवा नेताओं ने सरकार में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है लेकिन उन्होंने कहा है कि वह बाहर से सरकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

इधर नेपाल में संसद भंग करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के महासचिव शंकर पोखरेल ने इस फैसले को गलत और असंवैधानिक बताया है उन्होंने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस निर्णय के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आव्हान किया है।

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने वाली सुशीला कार्की नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस रही है और यह भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। श्रीमती कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!