close
दिल्लीराजस्थान

सिब्बल के ट्वीट से कांग्रेस में हड़कंप

  • सिब्बल के ट्वीट से कांग्रेस में हड़कंप…

  • मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान की सरकार पर भी गहराया संकट

नई दिल्ली-जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के आज आये एक ट्वीट ने पार्टी में हड़कंप मचा दिया हैं सिब्बल के सोशल मीडिया पर अग्रेजी में आये ट्वीट में कहा गया हैं कि ” हमारी पार्टी के लिये चिंताजनक है … क्या कांग्रेस, अस्तबल (घुड़साल ) से सभी घोड़े उछलकर भाग जाने के बाद जागेगी”

लगता है पहले मध्यप्रदेश अब राजस्थान में हाल में पार्टी में आये भूचाल से कपिल सिब्बल पार्टी हाईकमान को आगाह करने के साथ साथ चेतावनी भी दे रहे है कि अभी भी समय है नही सम्हले तो कही राजस्थान में भी पार्टी की मध्यप्रदेश जैसी हालत ना हो जाये।

कांग्रेस में नेतृत्व क्षमता पर लगातार सबालिया निशान लगते जा रहे है बड़ी बात है कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद कांग्रेस पूर्णकालिक अध्यक्ष नही बना पाई और काम चलाने के लिये सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बना दिया गया लेकिन वह अपनी उम्र और अस्वस्थता के चलते पार्टी की कमान साधने में अक्षम साबित हो रही है|

कई बार अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पार्टी में आवाज भी उठती रही राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष पद सौंपने की मांग भी सामने आती रही है लेकिन देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष आज तक घोषित नही हो पाया जिससे आज कांग्रेस का परफ़ॉर्मेंस अभी तक के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचा जिसका फायदा अन्य दल उठा रहे हैं।

देश और जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें हैं वहां कांग्रेस पर लगातार संकट गहराता जा रहा है पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच बढ़ते मनमुटाव के कारण सिंधिया बीजेपी में चले गये और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई अब यही तस्वीर राजस्थान में दिखाई देने लगी हैं |

जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में आपसी खींचतान चल रही हैं और मुख्यमंत्री ने एसटीएफ को सरकार को अस्थिर करने को लेकर एक चिट्ठी भी दी है । साथ ही कांग्रेस नेतृत्व ने सचिन पायलट को एक नोटिस थमाते हुए उन्हें दिल्ली बुलाया और वे आज दिल्ली में ही हैं। बताया जाता हैं नोटिस मिलने से पायलट काफी खफा हैं।उनके संपर्क में 10 से ज्यादा कांग्रेस विधायक भी हैं। यही कांग्रेस और कपिल सिब्बल की चिंता का बड़ा कारण हैं।

Leave a Response

error: Content is protected !!