close
ग्वालियरदेशमध्य प्रदेश

ग्वालियर में ठेकेदार पति पत्नी और उनके बेटे के शव मिलने से सनसनी, पति ने पत्नी बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी? पत्नी ने भाई को जिम्मेदार बताया

Amit
Gwalior Thekedar case
Gwalior Thekedar case

ग्वालियर / मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक घर से पति पत्नी और उनके बेटे के शव मिले है एक साथ तीन शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उनके नजदीक एक बंदूक भी बरामद हुई है आशंका है की पेशे से ठेकेदार ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारी उसके बाद खुद ने भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। जानकारी मिली है कि मृतक कांट्रेक्टर का अपने साले से कोई विवाद जरूर चल रहा था। उसकी पत्नी के हाथ पर लिखे नोट में उसने अपने भाई को इन मौतों के लिए जिम्मेदार बताया है। जबकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही हैं।

यह बड़ी घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के 12 बीघा कॉलोनी की है नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के बड़े सरकारी कॉन्ट्रैक्टर नरेंद्र सिंह चौहान उनके बेटे और पत्नी का पुलिस को उनके घर पर ही शव मिला है। तीनों की गोली लगने से मौत हुई है। तीनों के शव मकान की पहली मंजिल पर कमरे में पड़े मिले। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पहले ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान ने बेटे अदित्य को गोली मारी, फिर पत्नी सीमा चौहान और इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस को पत्नी सीमा की हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला है, जिसमें लिखा है “‘मेरा भाई हमारी मौत का जिम्मेदार है। मेरी सरकार से अपील है कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए- सीमा सिंह चौहान। वहीं शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि घटना मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह की हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह चौहान एक महीने से परेशान था। निगम में उनकी बड़ी राशि फंसी हुई थी जिसको लेकर टेंशन में थे उनके सुसाइड के पीछे बड़ा कारण ये भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!