भोपाल/ भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सिगनल पर खड़े वाहनों में एक स्कूल बस ने तेज टक्कर मारी और आगे निकल गई इस हादसे में स्कूटी पर सवार महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुखद मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जाती हैं बताया जाता है बस का ब्रेक फैल होने से यह घटना हुई जबकि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया हैं।
भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सिगनल रेड होने के बाद कई वाहन खड़े थे इसी बीच एक स्कूल बस पीछे से आई और उसने पीछे से खड़े 8 वाहनों में टक्कर मारी और बस आगे बढ़ती चली गई। एकाएक बस की टक्कर के बाद बस के अगले पहिए में स्कूटी पर सवार एक लड़की फंस गई करीब 50 फूट आगे वह पहिए से निकली लेकिन बस के पिछले पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गई और घटना स्थल पर ही इसकी मौत हो गई इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
चश्मदीदों के अनुसार रेड सिग्नल पर जब लोग खड़े थे तभी पीछे से पीले रंग की यह स्कूल बस तेजी से आई उसका ड्राइवर हटो हटो कहकर चिल्ला रहा था जब तक आगे खड़े वाहन चालक कुछ समझते तेजी से आ रही बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और आगे बढ़ती गई। जिसकी चपेट में दो पहिया वाहन चालकों सहित एक कार भी आ गई।
बताया जाता है इस घटना में दो पहिया वाहनों पर सवार 6 अन्य लोग भी घायल हुए है जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है मृत डॉक्टर का नाम आयशा खान था इंटर्नशिप कर रही थी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया इधर ड्राइवर मौका पाकर घटना स्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला कायम कर बस को जब्त कर लिया हैं बताया जाता है यह बस रोशनपुरा चौराहे से पॉलीटेक्नीक कॉलेज की और जा रही थी।
जानकारी मिली है कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस भी नहीं था। इससे सड़क परिवहन विभाग और स्कूल संचालकों की घोर लापरवाही सामने आती है जिसने एक होनहार डॉक्टर की जान ले ली। भोपाल में सैकडो स्कूल कॉलेज है और हजारों बस रोड पर दौड़ती है क्या कभी पुलिस आरटीओ इनकी पड़ताल करते है? लगता नहीं है राजधानी में यह हाल है तो अन्य शहरों का ईश्वर ही मालिक है।





