close
भोपालमध्य प्रदेश

समाजवादी पार्टी ने खजुराहो सीट से प्रत्याशी बदला, मनोज की जगह अब रेखा यादव को दिया टिकट

SP Candidate Meera Yadav
SP Candidate Meera Yadav

भोपाल / समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है पहले मनोज यादव को इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन दो दिन बाद उनका टिकट काट दिया गया। मनोज यादव को अब एसपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्यप्रदेश की कुल 29 सीटों में से एक सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के खाते में दी थी उस सीट पर सपा ने 30 मार्च को मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन दो दिन बाद ही उनका टिकट काट कर आज इस सीट से पूर्व विधायक रेखा यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह पहली बार नहीं कि पार्टी ने मनोज यादव का टिकट काटा है इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बिजावर से विधायकी का टिकट दिया था लेकिन बाद में उनकी जगह सपा नेतृत्व ने मीरा यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। अब दो दिन के अंतराल से फिर उनकी जगह रेखा यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

जैसा कि खजुराहो में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है जबकि बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को फिर से यहां से उम्मीदवार बनाया है इस तरह वीडी शर्मा का मुकाबला अब सपा प्रत्याशी रेखा यादव से होगा।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!