मास्को / रूस के अमूर क्षेत्र में अंगारा एयरलाइंस का एक पैसेंजर प्लेन गुरुवार को लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। विमान में 50 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। जिनके बचने की कोई संभावना नहीं है। लैंडिंग की दूसरी कोशिश के दौरान प्लेन रडार से गायब हो गया था। बाद में उसका मलबा चीन के बॉर्डर पर मिला है। राहत और बचाव कार्य जारी है, हादसे की जांच शुरू हो चुकी है।
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 50 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान गुरुवार को लापता हो गया, यह An-24 यात्री विमान था, जो साइबेरिया की एंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी अचानक वह रडार से गायब हो गया। इस क्षेत्र की सीमा चीन से लगती है। इस विमान हादसे में किसी के बचने की संभावना नगण्य है।
जानकारी के मुताबिक विमान में 43 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा प्लेन में 6 क्रू मेंबर भी मौजूद थे। अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ऑरलोव ने टेलीग्राम पर बताया कि विमान की तलाश के लिए सभी जरूरी संसाधनों को जुटा लिया गया है. आपात मंत्रालय और अन्य बचाव एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।बाद में उसके क्रेश होने की जानकारी सामने आई।





