-
रिटायर्ड डीएसपी सिकरवार को मारी गोली, हुए घायल हालत स्थिर
शिवपुरी – मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार को कार में सवार होकर आये एक युवक ने गोली मार दी जो उनकी कनपटी के पास से निकल गई लेकिन उसके छर्रे उनके चेहरे गले के आसपास लगे जिससे वे घायल हो गये घटना के बाद आरोपी फरार हो गया घायल रिटायर्ड डीएसपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है घटना का कारण जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा हैं।मामला शिवपुरी नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं।
जानकारी मिली है कि शिवपुरी शहर की शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर पुलिस के अधिकारी रहे सुरेश सिंह सिकरवार और छुन्ना सिंह चौहान के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते आज छुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई से नाराज छुन्ना सिंह चौहान का 26 वर्षीय बेटा इंद्र प्रताप सिंह चौहान रात करीब साढ़े सात बजे अपने एक साथी के साथ उनके घर आया उस समय सुरेश सिंह सिकरवार घर के बाहर अलाव के नजदीक बैठे ताप रहे थे उन्हें देखकर इन्द्रप्रताप ने तुरंत पिस्टल निकाली और उनपर फॉयरिग कर दी गोली उनकी कनपटी के पास होकर गुजर गई, वही गोली के छर्रे सुरेश सिकरवार के चेहरे गाल और नाक पर लगे आरोपी युवक घटना के बाद तुरंत कार से फरार हों गये। बाद में उनके परिजन और अन्य लोग भी आ गये फिलहाल उन्हें इलाज के लिये स्थानीय सिद्धिविनायक अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जबकि कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।