नई दिल्ली/ पिछले दिनों 4 राज्यों के 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे आज उनके नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी इसमें से 2 सीटों, गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना बेस्ट सीट से विजई रही है जबकि बीजेपी ने गुजरात की कडी, टीएमसी ने प. बंगाल की कालीगंज और कांग्रेस ने केरल की नीलांबर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। कहा जाए तो बीजेपी को अपने ही सत्ता वाले राज्य गुजरात में हार का सामना करना पड़ा है जो उसकी चिंता का कारण हो सकता है।
गुजरात की कडी विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39452 मतों से हराया है बीजेपी कैंडिडेट को 99727 और कांग्रेस कैंडिडेट को 60290 मत मिले थे। जबकि गुजरात की विसावदर सीट से आप के प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने बीजेपी के कीर्ति पटेल को 17554 मतों से पराजित किया है। आप कैंडिडेट को 75,942 मत और बीजेपी को 58,388 मत मिले है। जबकि पंजाब की लुधियाना सीट पर आप के संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से शिकस्त दी है आप प्रत्याशी को इस सीट पर 35,179 मत और कांग्रेस को 24,542 मत मिले है।
जबकि पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस की महिला प्रत्याशी अलिफा अहमद ने बीजेपी प्रत्याशी अशीष घोष को 50,049 मतों से पराजित किया हैं। टीएमसी कैंडिडेट को 1,02,279 वोट और बीजेपी को 52,710 वोट मिले है। वही केरल की नीलांबर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत ने CPIM कैंडिडेट एम. स्वराज को 11,077 वोट से हराया हैं। इस सीट पर कांग्रेस को 77737 वोट और CPIM को 66,660 वोट मिले है।
आम आदमी पार्टी ने दो विधानसभा उपचुनाव में सफलता अर्जित की है। इसमें लुधियाना सीट से जीते संजीव अरोड़ा फिलहाल राज्यसभा सांसद है अब विधायक बनने पर उन्हें संसद पद से इस्तीफा देना होगा अब अटकलें लग रही है आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस सीट से राज्यसभा जा सकते है। लेकिन आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के केजरीवाल ने कहा मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है।





