close
उत्तर प्रदेशदेशलखनऊ

जानेमाने बिजनेसमैन एवं सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय नहीं रहे, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बुद्धवार को अंतिम संस्कार

Subrata Roy
Subrata Roy

मुंबई, लखनऊ / देश के जानेमाने बिजनेसमैन एवं सहारा इंडिया समूह के मुखिया सुब्रत राय अब हमारे बीच नहीं रहे, 75 साल की उम्र में मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। बुद्धवार को उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार होगा।

सहारा ग्रुप के संस्थापक एवं देश के प्रमुख कारोबारियों में शामिल सुब्रत राय सहारा पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक बुद्धवार को उनकी पार्थिव देह को लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा और उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। सहारा श्री सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अररिया में 10 जून 1948 को हुआ था।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!