close
देश

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नही रहे, 86 साल में ली अंतिम सांस, मुंबई के अस्पताल में थे भर्ती

Ratan Tata Dies at 86 age
Ratan Tata Dies at 86 age

मुंबई/ टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली उनके निधन की जानकारी बुद्धवार देर रात जारी की गई। वे सोमवार से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे । खास बात है दो दिन पहले ही उन्होंने अपने ठीक होने की खबर देते हुए कहां था मैं ठीक हूं चिंता की कोई बात नहीं है।

सोमवार को रतन टाटा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था आप आईसीयू में डॉक्टरों की टीम की देखरेख में थे। बताया जाता है आपका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। बुद्धवार को देर रात उनका निधन हो गया।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था आप टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेद जी टाटा के परपोते थे रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे उसके बाद अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक वह ग्रुप के अंतिरिम चेयरमैन रहे ,और 2017 के बाद वह चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख थे। रतन टाटा ने अपने कार्यकाल में टाटा ग्रुप को सफलता के नए आयाम दिए आपने एयर इंडिया को टाटा ग्रुप के अंपायर में शामिल किया इसके अलावा उन्होंने विदेशी कंपनी फोर्ड के लैंड रोवर और जगुआर को भी अपने पोर्ट फोलियो में बखूबी जोड़ा। उनके निधन से टाटा ग्रुप का एक वरिष्ठ सदस्य और मार्गदर्शक नही रहा।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!