नई दिल्ली/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरूवार को मतदाता सूची वेरीफिकेशन में गड़बड़ियों का प्रजेंटेशन प्रेस के सामने देते हुए कहा महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों प्रदेशों की वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि कर्नाटक चुनाव में चोरी हुई है मशीन रीडेवल वोटर लिस्ट नहीं दिए जाने से हमें भरोसा हुआ कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक के चुनाव की चोरी की है महाराष्ट्र में पार्लियामेंट के चुनाव में हम काफी सीटें जीतकर आए थे और कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनावों में हमारे गठबंधन का सफाया हो जाता है। उन्होंने कर्नाटक की बैंगलुरू सेंट्रल लोकसभा की महादेवपुरा सीट का स्क्रीन पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रजेंटेशन दिया और तमाम गड़बड़ियां बताई।
उन्होंने कहा देश के युवाओं का वोट चोरी किया जा रहा है। वोट कौन चुरा रहा है- आप सभी जानते हैं। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास 100% सबूत हैं, सारा डेटा है। ये वोट चोरी कई निर्वाचन क्षेत्रों में की गई है। इसलिए अब चुनाव आयोग को बहाने नहीं बनाने चाहिए, उन्हें CCTV फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट हमें दे देनी चाहिए। ये सिर्फ मेरी नहीं, सभी विपक्षी दलों की मांग है।
:उन्होंने स्क्रीन पर कर्नाटक की बैंगलुरू लोकसभा के अंतर्गत आने वाली महादेवपुरा विधानसभा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा यहां के 6.5 लाख वोटर में से एक लाख वोटर की चोरी हुई है कांग्रेस की 6 महीने की रिसर्च में इस सीट 1 लाख के करीब गलत पते और एक ही पते पर बल्क वोटर और डुप्लीकेट वोटर का पता चला है।
राहुल गांधी ने बताया कर्नाटक में 2024 के चुनाव में हमें 16 सीटों पर जीत मिलना थी लेकिन हम 9 सीट जीत सके शंका होने पर हमने बैगलुरू लोकसभा की जब समीक्षा की यहां कांग्रेस को 6 लाख 26 हजार 208 वोट मिले और बीजेपी को 6 लाख 58 हजार 917 वोट मिले और हम यह सीट हार गए जब हमने उस सीट पर जांच की पता चला इस लोकसभा की 7 विधानसभा में से 6 में कांग्रेस की जीत हुई लेकिन महादेवपुरा सीट से हम हार गए कांग्रेस को महादेवपुरा विधासभा सीट पर 1 लाख 15 हजार 586 वोट मिले लेकिन बीजेपी को इस सीट पर 2 लाख 29 हजार 632 वोट मिले यहां बीजेपी को 1 लाख 14 हजार 46 वोट ज्यादा मिले हमने सोचा यह कैसे हो सकता है कि 6 विधानसभा हम जीते और उनसे ही लगी महादेवपुरा सीट हम 1 लाख से अधिक मार्जिन से हार गए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 बिंदुओं पर फोकस करते हुए बताया हमने संशय होने पर महादेवपुरा सीट पर बारीकी से जांच की तो बड़े ही अजब ग़जब सीन उभर कर आया यहां 11975 डुप्लीकेट वोटर मिले जिसमें शामिल विशाल सिंह नामक वोटर का नाम इस मतदाता सूची में 4 जगह था तो वह वाराणसी यूपी का भी वोटर भी था एक और उदाहरण आदित्य श्रीवास्तव का है जो कर्नाटक की इस सीट की वोटर लिस्ट में था तो उसका नाम यूपी के लखनऊ की वोटर लिस्ट में भी है वही 40 हजार फर्जी और अवैध एड्रेस मिले हाउस नंबर के आगे जीरो लिखा था एक एक पते पर थोक में वोटर मिले जिनकी संख्या 10,452 पाई गई जबकि एक वन बीएचके के मकान के पते पर 80 वोटर एक बी शॉप के पते पर एक साथ 68 वोटर के नाम मिले। साथ ही वोटर के पिता के नाम के आगे ईसीएलडीआर,एफजीपीसी और सीआईडी लिखा था इतना ही नहीं वोटर लिस्ट में 50,132 नाम ऐसे मिले जिनके फोटो काफी छोटे,अस्पष्ट और आऊट ऑफ फोकस थे जो पूरी तरह अमान्य थे क्योंकि फोटो के आधार पर उनकी पहचान ही नहीं हो सकती थी। राहुल गांधी ने बाकायदा स्क्रीन पर यह सब साफ तौर पर दिखाया जिन्हें लाल घेरे में फोकस किया गया था। राहुल गांधी ने 5वा प्वाइंट फॉर्म 6 के दुरुपयोग का रखा उन्होंने बताया यह फॉर्म नए वोटर के लिए होता है जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुका हो, मोदी जी भी अपने भाषणों में उल्लेख करते रहते है हमने भारी संख्या में युवा फस्ट टाइम वोटर बढ़ाए है जो हमारी पार्टी को पसंद करते है लेकिन हमने जांच में पाया एक शकुन कुमारी का वोटर कार्ड बन उसमें उनकी उम्र 70 साल लिखी है किसी में वोटर की उम्र 60, 65, 80, 85, 97 साल भी लिखी है इसमें युवाओं के नाम नहीं है ऐसा कैसे हो सकता है इस तरह के 33,692 वोटर मिले इस तरफ यह सीधा सीधा फॉर्म 6 का दुरुपयोग पाया गया। उन्होंने कहा महादेवपुरा विधानसभा सीट में इस तरह कुल 1.00.250 मतदाता गड़बड़ पाए गए। यानि 1 लाख वोट की चोरी हो गई,यदि यहां यह फर्जीवाड़ा नहीं होता तो कांग्रेस बैंगलुरू सेंटर की लोकसभा सीट अवश्य जीतती।
राहुल गांधी ने कहा लोकसभा में 27 सीटें ऐसी थी जिसपर बीजेपी ने 30 हजार या इससे कम मतों से जीत हासिल की यदि यह बेईमानी नहीं होती तो जिस बीजेपी की 240 सीटें आई वह क्या सरकार बना सकती थी। आगे देखिए अब हम क्या करते है।
इधर राहुल गांधी यह सब बता रहे थे उधर कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने उनके नाम का एक नोटिस सोशल मीडिया पर जारी कर दिया जिसके फॉर्मेट में उनसे कहा गया, आपने जो कहा , आपने तो ओथ (शपथ) ली हुई है आप जो कह रहे है उसका एक हलफनामा अपने दस्तखत कर हमें दे दीजिए ….इस नोटिस के जारी होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने तुरंत इस नोटिस को लेकर प्रश्न कर डाला तो जबाव में राहुल गांधी ने कहा, मैं एक पॉलिटीशियन हूँ यह मेरा कोई अपना डॉक्यूमेंट नहीं है यह एक ऐसा मॉडल है जो इस देश के भीतर 5 मिनट में लागू किया जा सकता हैं यह इलेक्शन कमीशन के अपने ही डॉक्यूमेंट है इसको खुद अपने ही डॉक्यूमेंट का परीक्षण करना है सवाल मेरे आरोप का नहीं केवल उस फैक्ट का है जिसे उसने तैयार किया हैं हमने तो केवल उसी का मिलान किया है। मैने आज यह सब जनता के बीच उजागर किया है।
राहुल गांधी ने कहा बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर यह वोट चोरी की है पहले हरियाणा और महाराष्ट् में भी वह यही सब करती आई है और जिससे वह चुनाव जीतती रही। महाराष्ट्र में 40 लाख संदिग्ध नाम जोड़े गए वह भी केवल चंद 5 महीने में यहां 40 लाख वोटर रहस्यमयी है चुनाव आयोग को जबाव देना चाहिए कि यह वोटर लिस्ट सही है या गलत हैं उन्होंने आरोप लगाया 5 बजे के बाद वोटर टर्न आउट का बढ़ना भी हैरान करने वाला है इतना क्यों बड़ा हमने चुनाव आयोग से पूछा लेकिन आयोग ने एक भी सवाल का जबाव नहीं दिया, हमें वोटो की चोरी पकड़ने में 6 महीने लग गए लाखों पेपर्स की मैन्युअली चेकिंग कर हमने यह सबूत जुटाए यदि पेपर्स की गड्डी बनाए तो यह 7 फीट ऊंची हो जायेगी ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आयोग ने मांगे जाने के बावजूद हमें जानबूझकर नॉन मशीन रीडेबल पेपर्स मुहैया नहीं कराए ताकि मशीन से स्कैन न किए जा सके। राहुल गांधी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए भी इन गड़बड़ियों को जिम्मेदार बताया क्योंकि चुनाव आयोग डेटा उपलब्ध नहीं कराता उन्होंने आरोप लगाया इसीलिए वोटो की चोरी हो रही है।





