close
दिल्लीदेश

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा होंगे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, कांग्रेस का ऐलान

Rahul Gandhi and KL Sharma
Rahul Gandhi and KL Sharma

नई दिल्ली/ कांग्रेस ने आज बहु प्रतीक्षित सीट रायबरेली और अमेठी से अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली से और अमेठी से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता केएल शर्मा को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया है। इस तरह उत्तर प्रदेश की इन हाई प्रोफाइल सीटों से असमंजस के बादल छट गए है। लेकिन प्रियंका गांधी चुनाव नही लड़ेगी यह जानकारी भी सामने आई है

कांग्रेस नेतृत्व में काफी समय से इन दोनों सीटों पर गांधी परिवार के किसी सदस्य को मैदान में उतारने पर दिन रात मंथन होता रहा और अंतिम समय में पार्टी ने निर्णय लिया और कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि दूसरी गांधी परिवार की सीट अमेठी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता केएल शर्मा को मौका दिया गया है राहुल के मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से होगा जबकि अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी के खिलाफ केएल शर्मा मैदान में होंगे।

बताया जाता है राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने से उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा और उनकी सक्रियता बड़ेगी बल्कि अन्य सीटों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के समर्थन में हवा भी बनेगी।

लेकिन खास बात है कि प्रियंका गांधी इस बार चुनाव नही लड़ेगी वह कांग्रेस के कैंडीडेट के लिए चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी। समझा जा रहा था उन्हें कांग्रेस इन दो में से किसी एक सीट पर उतार सकता है। जबकि इस निर्णय के बाद मीडिया ने जब चर्चा करते हुए यह सवाल किया तो उन्होंने कहा कि चुनाव संचालन भी तो करना है उसके लिए भी तो कोई चाहिए केएल शर्मा को मौका देने पर उन्होंने कहा कि वह हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता है जो 1999 से राय बरेली में कांग्रेस का चुनाव संचालन करते आए है और पार्टी का यह निर्णय काफी अच्छा है क्यों कि शर्मा जी इस क्षेत्र के हर गांव और गली को अच्छी तरह से जानते है और उनका लोगों से गहरा संबंध है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज अपना नामांकन पर्चा भी जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी,पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से मोजूद थे। राहुल गांधी की रैली में भारी संख्या में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता बेनर झंडो के साथ शामिल रहे।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!