close
दिल्लीदेश

राहुल गांधी का सिस्टम हाईजैक कर वोटर डिलीट करने का दावा, जिनके नाम काटे प्रजेंटेशन के दौरान उन्हें स्टेज पर बुलाया

Rahul Gandhi at Rally
Rahul Gandhi at Rally

नई दिल्ली/ नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है उन्होंने कहा प्रॉसेज हाईजैक कर नाम काट दिए गए उन्होंने कहा अलंद मामले की जांच कर रही कर्नाटक CID ने 18 चिट्ठी चुनाव आयोग को लिखी और उनसे कुछ दस्तावेज मांगे लेकिन उसने कोई जबाव नहीं दिया। राहुल गांधी ने अपने प्रजेंटेशन के दौरान उन लोगों को भी मंच पर बुलाया जिनके नाम कट गए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोट चोरी पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की इससे पहले 7 अप्रैल को मीडिया से इस बारे में चर्चा की थी। 31 मिनट के प्रेजेंटेशन में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने सबूत दिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा यह हाइड्रोजन बम नहीं है हाइड्रोजन बम आने वाला है राहुल गांधी ने कहा चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डीलिट कर रहा है। जिनके नाम कट रहे है उन्हें मालूम ही नहीं है बड़े ही सुनियोजित तरीके से वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कर्नाटक की आलंद एसेंबली में हमारे कांग्रेस समर्थकों के वोट काटे गए वही एप्लीकेंट पहले नंबर के वोटर को ही बनाया गया कई सॉफ्टवेयर है जिनसे मोबाइल के जरिए वोट हटाए गए राहुल गांधी ने कहा कि जब एक बीएलओ के रिश्तेदार का वोट कटा तो यह गोरखधंधा सामने आया।

उन्होंने बताया जब बीएलओ ने जांच की तो पता चला उनके पड़ोसी के मोबाइल नंबर से यह डिलीटेशन किया गया है लेकिन पूछने पर उन्होंने बताया यह उसने नहीं किया उसे नहीं मालूम कैसे हुआ, उन्होंने 63 साल की एक महिला का वीडियो दिखाते हुए कहा ये गोंदा बाई है इनके नाम से 12 डीलिट एप्लीकेशन लगाई और कितने ही वोट डिलीट कर दिए गए लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है उन्होंने बताया सूर्य कांत जी ने 12 वोटर हटाए जब हमने उनसे पूछा तो इन्होंने मना कर दिया कि मैने नहीं हटाए, नागराज जी सुबह 4 बजे उठे और 36 सेकेंड में डिलीटेशन की 2 एप्लीकेशन भर कर जमा भी कर दी इतनी बड़ी एप्लीकेशन इन्होंने सिर्फ 36 सेकेंड में भर दी यह कैसे संभव है। वोटरों के नाम हटाए और फिर सो गए, बबीता जी का नाम हटाया गया इस तरह वोटरों को हटाने और जोड़ने का यह काम पिछले 10 साल से चल रहा है। उन्होंने सूर्यकांत नागराज और बबीता की प्रेस के सामने स्टेज पर बुलाया।

मेरा प्रतिपक्ष ने कहा वोटरों को डिलीट करने का एक समझा सोचा प्लान चल रहा है एक ऑपरेशन चल रहा है सेंट्रलाइज तरीके से साफ़वेयर के जरिए जो कॉल सेंटर से ऑपरेट हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा आलंद के कांग्रेस कैंडिडेट ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की पुलिस को मामला सौंपा गया CID जांच कर रही है लेकिन CID ने चुनाव को मांगे गए दस्तावेज नहीं दिए उन्होंने 18 रिमाइंड दिए लेकिन चुनाव आयोग खामोश है। हम चाहते है चुनाव आयोग आवेदनों के साथ डिजिटेशन IP उपलब्ध कराए डेस्टीनेशन पोस्ट का डिटेल दे किस ने डिलीटेशन किया उसका ओटीपी दे जिससे पता चले की यह पूरा ऑपरेशन कहा से चल रहा है और इसके पीछे कौन है। रसाल गांधी ने कहा लेकिन चुनाव आयोग ने यह दस्तावेज कर्नाटक CID को उपलब्ध नहीं कराए। उन्होंने बताया कि जो मोबाइल नंबर इस धांधली में उपयोग किए गए है वह कर्नाटक के नहीं है। उन्होंने कहा इस तरह आलंद में 6018 वोट डिलीट कर दिया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों की रक्षा कर रहे है जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया उन्होंने यह फिर कहा कि महाराष्ट्र हरियाणा और यूपी में भी यही हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को संरक्षण देना बंद करें।

Tags : Rahul Gandhi
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!