अहमदाबाद/ अहमदाबाद विमान दुर्घटना में कुल 265 लोगों की मौत हो गई है। उसमें 241 विमान के यात्री शामिल है इनके अलावा हॉस्टल में डॉक्टरों सहित 24 अन्य लोग की भी इस हादसे में जान चली गई। बताया जाता है विमान का ब्लेक बॉक्स मिल गया है जिससे इस विमान दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा। वही DGCA ने हादसे की जांच की बात कही है चूंकि यह विमान दुर्घटना विश्व की एक बड़ी दुर्घटना हैं। सूत्र बताते है NIA इस विमान दुर्घटना की जांच करेगा।
गुरूवार को बोइंग 787 की फ्लाइट AI 171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए दोपहर 1.38 बाहर उड़ान भरी थी और विमान 625 फीट ऊपर पहुंच गया था लेकिन एकाएक वह नीचे की तरफ झुकता चला गया और चंद सेकेंडों में विमान एक बिल्डिंग से टकराने के बाद क्रेश हो गया और तेज विस्फोट के साथ आग की लपटे उठने लगी विमान का कुछ हिस्सा एक इमारत पर लटक और यह सब कुछ प्लेन के टेक ऑफ करने के 2 मिनट में ही हो गया।
इस विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई जिसमें 15 मासूम बच्चे भी शामिल थे यात्रियों में 53 ब्रिटिश 7 पुर्तगाली 1 कनाडा का नागरिक शामिल था जबकि जिस बिल्डिंग पर विन गिरा वह मेडिकल कॉलेज की मैस की इमारत थी उस समय मैस में रेजिडेंट डॉक्टर लंच ले रहे थे इसमें डॉक्टर सहित 24 लोगों की मौत हो गई।
DGCA ने फैसला लिया है कि वह बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों जांच करेगी साथ ही फ्यूल पैरामीटर और हाइड्रोलिक सिस्टम की भी जांच करेगी। साथ ही DGCA ने टेक ऑफ मानकों की समीक्षा करने के साथ सुरक्षा जांच बढ़ाने का भी फैसला लिया है।
इस बोइंग 787 विमान को अहमदाबाद से लंदन जाना था दूरी काफी थी इसलिए विमान में 1 लाख 25 हजार लीटर ईंधन भरा गया था जो उसकी दोनों पंखुड़ियों और विमान के निचले हिस्से में स्टोर किया गया था। जब विमान मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराया तो फ्यूल का रिसाव हुआ और विमान आग के गोले में तब्दील हो गया जिसमें यात्रियों के साथ बिल्डिंग की मैस में खाना खा रहे लोग बुरी तरह से झुलस गए 41 लोग घायल हुए थे विमान में सवार कुल 241 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे। जबकि एक विमान यात्री रमेश विश्वासकुमार आश्चर्यजनक रूप से बच गया हादसे के बाद उसकी सीट गेट से बाहर फिक गई थी। इसके अलावा मैस में डॉक्टरों और अन्य 24 लोगों की बुरी तरह से झुलसने से भी मौत हो गई।ज्यादातर के पूरे शरीर झुलसकर काले पड़ गए सभी की चेहरे से पहचान होना मुश्किल था बताया जाता है सभी मृतकों का DNA टेस्ट कराया गया है जिसके परिजनों से मिलान के बाद उनकी पहचान हो सकेगी। चूंकि सारे शरीर के भागो में डीएनए होता है खाल ब्लड बाल हड्डी सभी में। शरीर में जो क्रोमोजोम होते हैं इससे डीएनए जांच होती है।
बताया जाता है बोइंग विमान के मलबे से DBR और ब्लेक बॉक्स मिल गया है जिसकी जांच के बाद विमान दुर्घटना के बारे में पता चल सकेगा। इधर एयर लाइंस ने मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
गृहमंत्री अमित शाह कल गुरुवार को दुर्घटना के बाद अहमदाबाद पहुंच गए थे जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचे और उन्होंने विमान दुर्घटना के घायलों से भी मिले और उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उसने उपरांत पीएम घटना स्थल पहुंचे और वहां का जायजा लिया।





