मुंबई/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में समुद्र पर बने देश के पहले और सबसे लंबे पुल “अटल सेतु” का उदघाटन किया इस पुल के बनने से मुंबई और नवी मुंबई के बीच का सफर अब सिर्फ 20 मिनट का रह गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा 24 दिसंबर 2016 को में मुंबई में एक कार्यक्रम में आया था उसमें मैने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करते हुए कहा था कि जब देश बदलेगा तभी देश बड़ेगा आज वह बात सही साबित हो रही है देश बदल भी रहा है आगे बड़ भी रहा है देश का पहला समुद्र के ऊपर पुल का निर्माण महाराष्ट्र में हुआ यह एक सुखद अनुभूति होने के साथ आधुनिक विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा जिन वर्गो को आज तक किसी ने नहीं पूछा लेकिन उनको हमने पूछा और उनका ख्याल रखा।
महाराष्ट्र के मुंबई में समुद्र के ऊपर बना यह पहला अटल सेतु 30 हजार करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है जिससे मुंबई से नवी मुंबई की दूरी घट गई वही इस पुल से केवल 20 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई तक पहुंचा जा सकेगा जबकि पहले 2 से 3 घंटे लगते थे उसपर ट्रैफिक जाम का भी वाहनों को सामना करना पड़ता था इस पुल से एक दिन में 70 हजार वाहनों के गुजरने का लक्ष्य है लेकिन प्रतिदिन इस पुल से 50 वाहनों के गुजरने का अनुमान है। वाहनों की स्पीड अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित रखी गई है। 22 किलोमीटर का यह नव निर्मित पुल 16.5 किलोमीटर समुद्र पर और 5.5 किलोमीटर जमीन पर बना हैं। साफ है मुंबई की बड़ती आबादी और घटती जमीन के कारण यह नवनिर्मित समूद्री पुल एक गेम चैंजर साबित होगा। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस प्रमुख रूप से मोजूद रहे।