बिहार के लोग बोझ नही, बल्कि लोगों का बोझ उठाते है- नीतिश कुमार
ग्वालियर- बिहार के लोग बोझ नही होते है, बल्कि लोगों का बोझ उठाते है और वे अपनी योग्यता के आधार पर देश में काबिज हैं। ये कहना है बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का। नीतिश कुमार अपने एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आएं हुए थे। इस दौरान उन्होनें बिहार के लोगों से ग्वालियर के चेंबर ऑफ कॉमर्स में चर्चा की। नीतिश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब बंदी से पहले 5 हजार करोड़ से ज्यादा नुकसान हुआ। लेकिन हमने इसकी परवाह नही की और आज बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से सक्सेस है, जिससे बिहार अपराध बिलकुल कम हो गया है। वहीं नीतिश ने बाकी राज्यों पर शराब बंदी के मामले में तंज कंसा हैं।
उन्होनें कहा कि शराबबंदी के मामले में बाकी राज्य हिम्मत नही जुटा पाते है। नीतिश कुमार की बिहारियों की चर्चा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी मौजूद थे। उन्होनें भी बिहारियों की प्रतिभा के गुणगान करें। वहीं जब प्रभात झा से बाकी बीजेपी के राज्यों में शराबबंदी को लेकर बात की तो वह टाल गए। लेकिन इशारें में इशारें में शराबबंदी के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर कमेंट कर गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि बिहार के लोग बोझ नही होते है, बल्कि लोगों का बोझ उठाते है और वे अपनी योग्यता के आधार पर देश में काबिज हैं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा किनीतिश जी दो सामाजिक परिवर्तन की बात कही हैं। शराबबंदी पर निश्चत तौर पर आप शिवराज जी से सवाल करेंगे।