नई दिल्ली, श्रीनगर/ पाकिस्तान ने युद्धविराम के ऐलान के केवल तीन घंटे बाद सीजफायर को तोड़ दिया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के साथ पंजाब और राजस्थान के कई शहरों में ड्रोन से हमले किए, और कई जगह धमाके हुए। लेकिन समय रहते भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया गया। फिलहाल प्रभावित शहरों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। इसके बाद भारत के विदेश सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान इसको तत्काल रोके, यानि भारत उसे एक और मौका दे रहा है।
आज शाम साढ़े आठ के बाद अचानक भारत के जम्मू कश्मीर पंजाब और राजस्थान के कुछ शहरो में आकाश में ड्रोन दिखाई देने लगे जो रिहाईशी इलाकों के साथ सेना के ठिकानों की ओर बढ़ते दिखाई दिए लेकिन भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन को गिराकर इस हमले को नाकाम कर दिया।
जम्मू कश्मीर के पुंछ कटरा अखनूर नौशेरा श्रीनगर आरएस पुरा राजौरी ऊधमपुर सांबा सहित कुछ अन्य शहरों में ड्रोन से हमला किया। जबकि पंजाब के अमृतसर जालंधर फिरोजपुर गुरूदासपुर फरीदकोट फाजिल्का, ऊधमपुर और राजस्थान के श्रीगंगानगर पोखरण में ड्रोन से हमले किए। जैसलमेर में एक के बाद एक 6 धमाकों की जानकारी मिली है। इस दौरान एहतियातन कुछ शहरों में आज भी ब्लैक आउट था जहां नही था वहां आनन फानन स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने ब्लैक आउट करवा दिया। जाता है जम्मू के नगकोटा सैन्य इलाके में फायरिंग में एक जवान के घायल होने की जानकारी सामने आई है सुरक्षा बल फायरिंग करने वालो की तलाश कर रहे है। इस आर्मी बेस में 166 फील्ड रेजीमेंट यूनिट का बेस है।
लेकिन सीमावर्ती शहरों के बाहरी इलाकों में एहतियातन आर्मी और वायु सेना तैनात थी जिसने तुरंत कार्यवाही करते हुए ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देशों की सहमति से आज 5 बजे सीजफायर हुआ था लेकिन पाकिस्तान ने इस सीजफायर को तोड़ा है समझौता तोड़ने के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है इसलिए उसे तत्काल इस अतिक्रमण पर रोक लगाने की जरूरत है लेकिन हमने अपनी सेना को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए है। इधर सीमावर्ती राज्यों में सिविल डिफेंस बनाए रखने के आदेश गृह सचिव ने सभी राज्यों को दिए है गृह सचिव ने यह आदेश वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिए है।





