नई दिल्ली/ विपक्ष या इंडिया ब्लॉक ने उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है श्री रेड्डी पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके है। श्री रेड्डी का मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन से होगा। सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष की बैठक के बाद मंगलवार को की। उपराष्ट्रपति के लिए 9 सितंबर को चुनाव होना है।
विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को हुआ आपने BA, LLB की डिग्री हासिल की,27 दिसंबर 1971 को पंजीयन के बाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में उन्होंने वकालत शुरू की, 1988 – 90 के बीच वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर रहे, 1990 में 6 माह के लिए आपने केंद्र सरकार में एडीशनल स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में कार्य किया। 2 मई 1995 में श्री रेड्डी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया इसके उपरांत 5 दिसंबर 2005 में उन्हें गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया और 12 जनवरी 2007 को उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) का न्यायाधीश नियुक्त किया गया श्री रेड्डी 8 जुलाई 2011 को रिटायर्ड हुए। उनका न्यायिक जीवन निष्पक्षता, संवैधानिक मूल्यों और कानूनी सेवा के प्रति समर्पित रहा।
21 अगस्त को देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किए जायेंगे और 9 सितंबर को चुनाव होगा। फिलहाल लोकसभा में एनडीए पर 293 और राज्यसभा में 134 सांसद है इस तरह एनडीए घटक दल पर कुल सांसदों को संख्या 427 है जबकि विपक्ष या इंडिया ब्लॉक के लोकसभा में 249 और राज्यसभा में 106 सांसद है और इनके पास कुल 355 सांसद संख्या है। लोकसभा और राज्यसभा में मिलाकर कुल 782 सांसद है इस तरह जीतने के लिए 392 सांसदों का बहुमत चाहिए सीधा सीधा देखा जाए तो NDA के प्रत्याशी की जीत पक्की है लेकिन यह राजनीति है यदि NDA सरकार में शामिल TDP सहित अन्य घटक दल यदि दूसरी तरफ झुक गए तो परिणाम कुछ भी हो सकता है।





