close
दिल्लीदेश

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम मुद्दों पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, हर बात का जवाब देंगे कहा सत्ता पक्ष ने, विपक्ष को बोलने नहीं दिया कहा राहुल ने, चर्चा पर बनी सहमति

Parliament House Inside
Parliament House Inside

नई दिल्ली/ मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा और राजसभा में खुलकर हंगामा देखने को मिला विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम पर चर्चा कराने पर जोर दे रही थी लेकिन सत्ता पक्ष ने कहा सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन आज राज्यसभा में तो विपक्ष को कुछ समय बोलने का मौका मिला लेकिन लोकसभा में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया बाद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एलओपी होने के नाते मुझे सदन में बोलने का अधिकार है मैने अनुमति मांगी लेकिन सभापति ने सहमति नहीं दी। लेकिन बाद में पक्ष विपक्ष दोनों में सहमति बनी कि एक सप्ताह बाद 16 घंटे लोकसभा में और 9 घंटे राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। जबकि बाद में सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद कुछ अन्य बातों को लेकर बोलना शुरू किया तभी विपक्ष के सांसदों ने पहलगाम हमला ऑपरेशन सिंदूर अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्तक्षेप और बिहार में वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण (SIR) जैसे मुद्दों पर सरकार का जबाव चाहती थी इसके बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इस बीच स्पीकर ओम बिड़ला ने हस्तक्षेप कर विपक्ष को रोकते हुए कहा कि पहले प्रश्न काल हो जाने दे उसके बाद हम आगे की कार्यवाही करेंगे और सभी को बोलने का मौका देंगे। इस बीच उन्होंने जबाव के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को कहा। राजनाथ सिंह ने कहा सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार है और सरकार विपक्ष के हर मुद्दे का हर प्रश्न का सदन में जबाव देगी। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजजू ने भी विपक्ष के हर सबाल का जनाब देने का भरोसा दिया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभापति से सदन में बोलने की अनुमति मांगी लेकिन हंगामे के बीच सभापति ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। सभापति ने विपक्ष के लगातार हंगामा करने के बाद पहले 12 बजे फिर 2 बजे उसे बाद 4 बजे तक लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

सदन स्थगित होने के बाद जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बाहर आए तो मीडिया के सबाल पर उन्होंने कहा स्पीकर ने सत्ता पक्ष को बोलने का मौका दिया लेकिन मुझे मांगने के बावजूद लोकसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी गई जबकि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते सदन में विपक्ष की बात रखने का मुझे अधिकार है। लेकिन मैं आशान्वित हूँ हमें अपनी बात रखनें का मौका मिलेगा।

राज्यसभा में नेता विपक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष सरकार से जवाब चाहता है कि पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों को आज तक नहीं पकड़ा गया क्यों वह मारे गए या भाग गए सरकार बताए जबकि एलजी ने भी माना कि सुरक्षा में चूक हुई। उन्होंने कहा इस मामले में समूचा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा रहा लेकिन विपक्ष को सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर या अन्य बातों की कोई जानकारी आज तक नहीं दी। उन्होंने कहा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी तक 24 बार कह चुके है कि उन्होंने सीजफायर कराया दूसरा देश बता रहा है यह देश के लिए शर्मनाक बात है। सरकार को चाहिए वह सदन में पूरी बात रखें।

उसके जबाव में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा हम सभी सवालों का जवाब देने को तैयार है हम देश दुनिया को चर्चा कर सब बताएंगे लेकिन विपक्ष की भी जिम्मेदारी है कि कोई गलत संदेश न जाएं।

लेकिन सकारात्मक बात रही कि अंतिम समय में सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं के बीच एक बैठक के बाद निर्णय गया कि पहलगाम ऑपरेशन सिंदूर और अन्य कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर दोनों सदनों में विशेष चर्चा की जायेगी। तय किया गया कि अगले हफ्ते लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे इन बिंदुओं पर चर्चा का दौर चलेगा।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!