close
दिल्लीदेश

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा, विपक्ष ने सरकार को घेरा आतंकियों की घुसपैठ और ट्रंप और उठाए सबाल, सत्ता पक्ष ने सेना के शौर्य, आतंकी ठिकाने तबाह करने की बात की

Parliament House Inside
Parliament House Inside

नई दिल्ली / लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर जोरदार चर्चा हुई मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर रही तो सत्ता पक्ष की तरफ से राजनाथ सिंह ने विपक्ष के सवालों का जबाव दिया, सत्ता पक्ष ने राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर के दावे को खारिज जरूर किया लेकिन पहलगाम में आतंकी कैसे घुसपैठ कर गए और सुरक्षा में चूक क्यों हुई इसके लिए किसकी जिम्मेदारी है सरकार इसका कोई माकूल जवाब नहीं दे पाई जबकि सेना के शौर्य की सत्ता और विपक्ष दोनों ने ही जमकर तारीफ की ।दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई बहस देर रात तक जारी रही।

ऑपरेशन सिंदूर एवं अन्य मुद्दों पर संसद में सरकार का पक्ष रखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमने पाकिस्तान और उसके आतंकवाद के खिलाफ जो लक्ष्य रखे थे वह सभी प्राप्त किया। 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए 100 आतंकी हैंडलर ट्रेनर मारे गए। सेना को सरकार ने खुली छूट दी थी उन्होंने कहा आज यदि विपक्ष पूछता है कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो मैं कहूंगा.. हां, दुश्मनों के ठिकाने नेस्तनाबूद किया .. हां, हमने अपनी मां बहनों के सिंदूर का बदला लिया तो मैं कहूंगा ..हां उन्होंने कहा यदि विपक्ष सवाल पूछेगा कि हमारे सैनिकों की क्षति हुई तो मैं कहूंगा ..नहीं, लेकिन विपक्ष यह सब सवाल नहीं पूछ रहा है। उन्होंने आगे कहा हमने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था हमने पाकिस्तान की जमीन हथियाने के लिए यह ऑपरेशन नहीं किया था। उन्होंने नुकसान पर अप्रत्यरूप से कहा इतने बड़े काम में पेंसिल और रबर टूटती है उन्होंने बड़ी अजब बात भी कही कि हम हमेशा सत्ता में नहीं रहेंगे।

राजनाथ सिंह ने कब कहा कि पाकिस्तान गिड़गिड़ाया तब हमने सीजफायर किया तभी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीच में बोलते हुए कहा यदि पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा था इतना ही परेशान था तो फिर आपने सीजफायर क्यों किया फिर तो आपके पास मौका था आप पीओके पर कब्जा करते।

इससे पहले विपक्ष की और से सबाल करते हुए उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार यह बताए कि पहलगाम में आतंकी कहा से आए वह कैसे घुस आए सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया वे कहा है उन्हें मारा क्यों नहीं गया,5 आतंकियों ने पहलगाम में 26 सैलानियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उन्हें मार डाला इससे साफ है आपकी इंटेलीजेंस फेलुअर रही और इसके लिए कौन जिम्मेदार है इसकी जिम्मेदारी आप एलजी पर नहीं डाल सकते, इसकी सीधी सीधी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की है आप एलजी के पीछे नहीं छुप सकते। पहलगाम में 2 हजार पर्यटक थे उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम न होना कई सवाल पैदा करता है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 अप्रैल से 17 जून तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा हमने पाकिस्तान के असली चेहरे को दुनिया के सामने बेनकाब किया और 193 देशों में से सिर्फ 3 देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया। जबकि फ्रांस जर्मनी सहित अनेक देशों ने आतंक के खिलाफ हमारा समर्थन किया।विदेश मंत्री ने कहा कि सीजफायर में किसी दूसरे देश ने मध्यस्थता नहीं की पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए खुद गिड़गिड़ाया था। उन्होंने यह भी कहा सीजफायर का ट्रेड से कोई संबंध नहीं है।

विदेश मंत्री ने कहा की IMF कौन पाकिस्तान को 2024 में स्वीकृत हुआ था जबकि TRF पर पाकिस्तान की कोशिश नाकाम हो गई वही वह UNSC में आतंकी मामले में बेनकाब हुआ है।

विदेश मंत्री के बोलने के दौरान लोकसभा में विपक्ष ने उपनेता गौरव गोगोई ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति आज तक 26 बार कह चुके है कि उन्होंने सीजफायर कराया पीएम नरेंद्र मोदी आज बताएंगे कि सीजफायर क्यों हुआ अगर पाकिस्तान वाकई घुटने टेकने को तैयार था तो आप क्यों झुके किसके सामने अपने सरेंडर किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने गोगोई के बोलने पर कहा विपक्ष को विदेश मंत्री की बात पर भरोसा नहीं है विपक्ष को विदेश के लोगों की बात पर भरोसा हैं।

विपक्ष की और से सबाल करते हुए उपनेता हैरान गोगोई ने कहा कि रक्षा मंत्री ने यह नहीं बताया कि पहलगाम में दहशतगर्द कहा से आए वह कैसे घुस आए सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया वे कहा है उन्हें मारा क्यों नहीं गया,5 दहशतगर्दों ने पहलगाम में 26 सैलानियों को अंधाधुंध गोलीबारी कर छलनी कर उन्हें मार डाला इससे साफ है आपकी इंटेलीजेंस फेलुअर रही और पहलगाम में 2 हजार पर्यटक थे उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम न होना कई सवाल पैदा करता है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर में हमारा कितना नुकसान हुआ क्या हमारे फाइटर विमानों को नुकसान हुआ सरकार यह बताए समूचे विपक्ष ने सरकार का पूरी तरह से साथ दिया वही विपक्ष होने के नाते हमारा सवाल पूछने का भी हक है और हम सरकार से सवाल पूछते रहेंगे।

जबकि एआईएमआईएम के नेता असुदुद्दीन ओवैसी ने संसद में जहां सरकार पर सवाल उठाए तो सेना की तारीफ की। ओवैसी ने कहा सेना ने पाकिस्तान को घुसकर सबक सिखाया उसके आतंकी ठिकाने और एयरबेस तबाह किए इसपर हमें गर्व है लेकिन सरकार की कश्मीर पॉलिसी बुरी तरह से फैल हो गई सरकार बताए कि पहलगाम में आतंकी कैसे घुस आए सैलानियों को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई हम अमेरिका से कुछ बोल नहीं पा रहे ट्रंप रोज सीजफायर कराने का दम भरते चीन पाकिस्तान को हथियार दे रहा है जब पाकिस्तान का मकसद भारत को कमजोर करना हैं तो उसके साथ क्रिकेट खेलना कितना सही है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!