नई दिल्ली / भारतीय सेना को जानकारी है कि पीओके और पाकिस्तान में 21 आतंकी अड्डे सक्रिय है जो आतंकियों को ट्रेनिंग देते है और भारत में भेजकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिलवाते है। 7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत इनमें से 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया जिसके बाद अब आतंकवादियों के 12 हैडक्वाटर बचे है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है वह फिलहाल जारी रहेगा। इससे लगता है क्या अब भारत का निशाना यह बचे हुए 12 आतंकी अड्डे है?
ऑपरेशन सिंदूर की वह रात, 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, 100 आतंकी ढेर —
भारत ने आतंकवादियों और आतंक के अड्डों को नष्ट करने के लिए जो कार्यवाही की इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है 6 और 7 मई की दरमियानी देर रात 1.05 मिनट बजे उसने इस ऑपरेशन की शुरूआत की जो डेढ़ बजे तक चला। जिसमें भारत ने पाकिस्तान में 4 आतंकी ठिकाने और पीओके में 5 अड्डे तबाह कर दिए इस तरह 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए जिसमें कई कमांडर सहित 100 आतंकी ढेर हो गए थे।
जो 9 आतंकी कैंप धराशाई किए गए —
1- मरकज सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर : ये जैश ए मोहम्मद का हेडक्वार्टर था। शीर्ष आतंकी यहां आते थे।
2- सरजल कैंप, सियालकोट : अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 6 किलोमीटर दूर है। मार्च 2025 में कश्मीर के चार जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादी यहीं ट्रेंड हुए थे।
3- महमूना जोया कैंप, सियालकोट : हिजबुल मुजाहिद्दीन का ये कैंप कठुआ में एक्टिव था। पठानकोट एयरबेस पर इसी कैंप से हमला किया गया था।
4- मरकज तैयबा कैंप, कोटली: मुंबई आतंकी हमले के आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे। जिसमे अजमल कसाब और डेविड हेडली भी थे।
5- सवाई नाला, मुजफ्फराबाद : पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली। पुंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हुए हमले के आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे।
6- मरकज अहले हदीस, बरनाला, लश्कर ए तैयबा
7- मरकज अब्बास, कोटली : जैश ए मोहम्मद
8- मरकज राहिल शाहिद, कोटली: हिजबुल मुजाहिद्दीन
9- सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद: जैश ए मोहम्मद
शामिल है
अब जो बाकी 12 आतंकी कैंप बचे हैं उनमें —
1.मस्कर ए अस्का
2.गढ़ हबीब उल्लाह
3.बालाकोट
4.बोई
5.बराली
6.चेलाबंदी
7.दुलई
8.बतरासी
9.ओंघी
10.सौंसा
11.डिग्गी
12.चेतावंदी, कैंप शामिल है।
अगला ऑपरेशन कब ? ––
गुरूवार को हुई सर्वदलीय बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुलकर बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है और वह फिलहाल जारी रहेगा। इससे साफ संकेत मिलते है कि भारत सभी आतंकी संगठन और उनके आकाओं और आतंकियों के सफाये की फिराक में है पर सवाल है कि आगे का ऑपरेशन वह कब करेगा? यह यक्ष प्रश्न जरूर है।





