close
मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में नर्सिंग छात्रा की गला रेत कर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम, आरोपी हिरासत में

Murdered
Murdered

नरसिंहपुर / मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए आई एक छात्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला किया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जबकि आरोपी युवक को देर रात पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है।

हत्या की यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है बताया जाता है नर्सिंग की छात्रा संध्या पटेल ट्रेनिंग के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी तभी काले कलर की पैंट पहने एक युवक ने पहले उसकी मारपीट की बाद में चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

खबर मिलने पर लड़की के परिजन और अन्य लोग अस्पताल पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी उसे फांसी देने और उसका घर गिराने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें काफी समझाइश दी लेकिन वह नहीं माने। बाद में पुलिस ने उन्हें आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के साथ कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब 7 बजे चक्काजाम खत्म किया। बताया जाता है मृतका संध्या पटेल सांकल रोड के पटेल वार्ड की गली में रहती थी जो हीरालाल चौधरी की बेटी थी।

एडीशनल एसपी संदीप भूरिया ने बताया कि मामला कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है छात्रा का गला रेतकर हत्या की गई हैं जांच में पता चला कि संजय कोष्ठी नामक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया हैं रात को उसे पुलिस कस्टडी में ले लिया हैं। हमारा प्रयास होगा कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है लेकिन पूछताछ और जांच में साफ हो जायेगा।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!