close
भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यसचिव इकबाल सिंह के रहते निष्पक्ष चुनाव नही, शीघ्र हटाया जाएं नेता प्रतिपक्ष की मांग

Govind singh Ex Minister
Govind singh Ex Minister

भोपाल/ मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस को तुरंत हटाने की मांग करते हुए कहा उनके रहते निष्पक्ष चुनाव नही हो सकता।

प्रदेश के बालाघाट में डाक मत पत्र की गिनती का कथित वीडियो वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस को तुरंत हटाने की मांग की है उन्होंने अपने क्षेत्र में भी मतापत्रों में हेरफेर का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्य सिर्फ बालाघाट में ही नही बल्कि प्रदेश की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह ने बताया कि मेने पहले ही चुनाव आयोग को शिकायत की थी कि कर्मचारियों को मतदान से वंचित किया जा रहा है लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई, अब मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन को फिर पत्र लिख रहा हूं।

डॉ सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है और उनके रहते निष्पक्ष चुनाव नही हो सकते इसलिए उन्हें तत्काल हटाना चाहिए। क्योंकि इनके इशारे पर ही शासकीय कर्मचारियों को वोट से वंचित किया गया। उन्होंने बालाघाट काकेक्टर की भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग से उनके खिलाफ भी जांच की मांग की हैं।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!