close
ग्वालियरमध्य प्रदेश

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाने वाला नाइजीरियाई लारेंस गिरफ्तार, आठ लाख से ज्यादा नकदी और 4 पासपोर्ट बरामद

Nigerian Scammer Arrested

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाने वाला नाइजीरियाई लारेंस गिरफ्तार आठ लाख से ज्यादा नकदी और 4 पासपोर्ट बरामद

ग्वालियर- ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस को अंतर्राष्ट्रीय एटीएम ठगी कांड के एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। नाइजीरियाई नागरिक लायंस  उर्फ कालिया दिल्ली में रहकर एटीएम कार्ड का क्लोन बनाने की पूरी गतिविधियां संचालित करता था। पासपोर्ट की अवधि खत्म होने के बाद भी वह 5 साल से अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

इस मामले में पुलिस ने मुंबई के इमरान पाशा और भिंड के मेहगांव में रहने वाले हरीमोहन शिवहरे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को केन्या के नागरिक हिलेरी मुंबई के कलाम का के साथ-साथ नाइजीरियाई नागरिक लारेंस का भी नाम बताया था। शनिवार को लारेंस को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्कीमर राइटर 9 एटीएम कार्ड 4 पासपोर्ट और करीब 8.30 लाख रुपए नगद बरामद की है। खास बात यह है कि नाइजीरिया से बने तीन पासपोर्ट लारेंस के नाम से है वही एक पासपोर्ट रिपब्लिक ऑफ माली का है जिसमें उसका नाम जेम्स फ्रांसिस लिखा गया है।

गौरतलब है कि मुरार में रहने वाले दिनेश सिंह के खाते से 23 फरवरी को करीब 10लाख 32हजार रुपए निकल गए थे। यह लोग माइक्रो कैमरे से पासवर्ड के रिकॉर्डिंग करते थे और स्कीमर से कार्ड का क्लोन बना लेते थे। इस मामले में राइटर मेमोरी चिप मैग्नेटिक स्ट्रिप आदि भी इस्तेमाल किए जाते थे। इन लोगों ने देश भर में कितने लोगों को चूना लगाया है इसके लिए आरोपियों को क्रॉस चेक किया जा रहा है जबकि दो आरोपी मुंबई में बताए गए हैं उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लाने की कोशिश में पुलिस ने तेज कर दी हैं।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!